फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Royal Challengers Bangalore appoints Ben Sawyer as coach Mike Hesson Director of Cricket

WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेन सॉयर को बनाया महिला टीम का कोच, माइक हेसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 15 Feb 2023 04:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

बेन सॉयर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में सिडनी सिक्सर्स की टीम 2016-17 और 2017-18 सीजन में लगातार दो बार महिला बीबीएल ट्रॉफी जीती थी।

विज्ञापन
WPL 2023 Royal Challengers Bangalore appoints Ben Sawyer as coach Mike Hesson Director of Cricket
बेन सॉयर और माइक हेसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार मार्च से शुरू होने वाली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के ऑस्ट्रेलिया के बेन सॉयर को मुख्य कोच बनाया है। बेन सॉयर न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं और वह अपने देश की राष्ट्रीय महिला टीम के भी कोच हैं। वह आरसीबी में अपने देश की कप्तान सोफी डिवाइन के साथ जुड़ेंगे। डिवाइन को आरसीबी ने नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

बेन सॉयर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में सिडनी सिक्सर्स की टीम 2016-17 और 2017-18 सीजन में लगातार दो बार महिला बीबीएल ट्रॉफी जीती थी। सॉयर के साथ-साथ न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हेसन टीम के क्रिकेट डायरेक्टर होंगे। वह आरसीबी की पुरुष टीम के भी क्रिकेट डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएक्स मुरली बने बल्लेबाजी कोच
स्काउटिंग के प्रमुख मलोलन रंगराजन को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। भारत की पूर्व सलामी बल्लेबाज वनिता वीआर को टीम का फील्डिंग कोच नामित किया गया है। वह स्काउटिंग टीम का हिस्सा थीं। आरएक्स मुरली को 2023 सीजन के लिए टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।



विज्ञापन

सानिया मिर्जा को बनाया है मेंटर
आरसीबी ने इससे पहले यह घोषणा की थी कि भारत की टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा टीम की मेंटर होंगी। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को इसकी पुष्टि की। टेनिस खिलाड़ी सानिया ने इस पर बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थीं कि उन्हें क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिला है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया।

आरसीबी ने बड़ी खिलाड़ियों को खरीदा
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई में हुई। आरसीबी 18 खिलाड़ी खरीदे। उसने भारत की स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी, मेगन सुट, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीका की डेन वान निकर्क को खरीदकर एक मजबूत टीम तैयार की है।

आरसीबी ने 18 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 11.90 करोड़ रुपये खर्च किए। उसके पर्स में 10 लाख रुपये शेष रह गए। आरसीबी ने स्मृति मंधाना के लिए सबसे ज्यादा 3.40 करोड़ रुपये खर्च किए। मंधाना इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। आरसीबी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के लिए भी बड़ी रकम खर्च की। ऋचा को आरसीबी ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed