फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Third Largest Cricket Stadium to Come up in Jaipur

जयपुर: पिंक सिटी में बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, जानें इसकी खासियतें 

Sat, 03 Jul 2021 06:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 06:10 PM IST
सार

राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि यह देश का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।

विज्ञापन
World Third Largest Cricket Stadium to Come up in Jaipur
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media

विस्तार

पिंक सिटी जयपुर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। नए स्टेडियम में 75,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी और इसे दो चरणों में बनाया जाएगा। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि यह देश का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'स्टेडियम का निर्माण लगभग 100 एकड़ जमीन पर होगा और ढ़ाई-तीन साल में लगभग 650 करोड़ रुपये के निवेश से पूरा होगा।'

विज्ञापन


बीसीसीआई ने दिया 100 करोड़ रुपये का अनुदान
उन्होंने आगे कहा, 'इसके लिए बीसीसीआई ने 100 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। 100 करोड़ रुपये का संग्रह किया जाएगा। 90 करोड़ रुपये आरसीए और अन्य द्वारा एकत्र किए जाएंगे। पहले चरण के तहत 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। आरसीए 100 करोड़ रुपये का कर्ज लेगा, 90 करोड़ रुपये कॉरपोरेट बॉक्स के जरिए जमा किया जाएगा।' बता दें कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है जबकि दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 10 हजार है जबकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 90 हजार है।
विज्ञापन


जानें इस स्टेडियम की खासियतें

  • 75,000 लोगों के बैठने की क्षमता 
  • नए स्टेडियम में दो अभ्यास मैदान
  • अकादमी, क्लब हाउस होटल और अन्य सभी अत्याधुनिक सुविधाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed