फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World test championship Pakistan defeated Bangladesh in 1st test by an inning and 44 runs

PAKvBAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को चौथे दिन हराया, पहला टेस्ट एक पारी और 44 रनों से जीता

Mon, 10 Feb 2020 12:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 10 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
World test championship Pakistan defeated Bangladesh in 1st test by an inning and 44 runs
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान पाकिस्तान ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में एक पारी और 44 रनों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने चौथे दिन ही बांग्लादेशी बल्लेबाजों को दूसरी पारी में 168 रन पर ढेर कर सीरीज में बढ़त बना ली।

विज्ञापन


मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। जवाब में मेहमान टीम पहली पारी में 233 रन पर ही आलआउट हो गई। पहली पारी में बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद मिथुन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तान ने शान मसूद (100), बाबर आजम (143) की शतकीय पारियों और असद शफीक (65), हैरिस सोहेल (75) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पहली पारी में 445 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से पहली पारी में अबू जायेद और रूबल होसैन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से 212 रन से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भी कुछ खास नहीं कर पाई और पूरी टीम चौथे दिन 168 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में नसीम शाह ने हैट्रिक सहित चार विकेट चटकाए वहीं स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने भी नीचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करते हुए चार विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed