फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   world cup match fix, zimbabwe will defeat india.

वर्ल्ड कप के मैच फिक्स, टीम इंडिया हारेगी जिम्बाब्वे से?

Fri, 20 Feb 2015 04:47 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
world cup match fix, zimbabwe will defeat india.

वर्ल्ड कप अपने पूरे शबाब पर है। यह टूर्नामेंट 14 फरवरी से 29 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाला वाट्सअप मैसेज इन दिनों वायरल हो गया है और हर ओर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मैसेज पर यकीन करें तो टीम इंडिया रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में हार जाएगी।

विज्ञापन


आपको ताज्जुब होगा कि अभी तक के सभी मैचों को लेकर की गई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। इस मैसेज के अनुसार वर्ल्ड कप के सभी मैचों के परिणाम पहले से ही फिक्स है, जिसमें कहा गया है कि फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा और विश्व विजेता दक्षिण अफ्रीका की टीम होगी।
विज्ञापन


इस खुलासे में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बारे में भी कई चौंकाने वाली भविष्यवाणी की गई है। जिसे सुनकर आपके भी होश्ा उड़ जाएंगे। दोनों टीमें लीग चरण के मुकाबले में अपने से छोटी टीमों से मैच हारने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को जिम्बाब्‍वे तो पाकिस्तान को यूएई हराएगा

world cup match fix, zimbabwe will defeat india.

इस चौंकाने वाले खुलासे में इस बात का भी दावा किया गया है ‌कि टीम इंडिया 14 मार्च को होने वाले ‌मैच में जिम्बाब्‍वे से हार जाएगी। वहीं पाकिस्तान को भी 4 मार्च को होने वाले मैच में यूएई के समक्ष हार का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया प्रवेश करने के बाद वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मेजबान टीम न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, लेकिन सेमीफाइनल में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच गंवाकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

दूसरी ओर चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान को धूल चटाएगी, लेकिन वह भी सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हारकर बाहर हो जाएगी। हालांकि इन मैसेज को लेकर आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है लेकिन इस मैसेज से क्रिकेट जगत में भूचाल का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed