फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 Many changes will be made at Mumbai Wankhede Stadium before the World Cup new floodlights will

World Cup 2023: विश्वकप से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम किए जाएंगे कई बदलाव, लगेगी नई फ्लडलाइट

Thu, 22 Jun 2023 11:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Jun 2023 11:28 PM IST
सार

वानखेड़े में अभी काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन फ्लडलाइट बदलने के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2023 के दौरान सात लीग मैच हुए। इसके बाद ही यहां काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
World Cup 2023 Many changes will be made at Mumbai Wankhede Stadium before the World Cup new floodlights will
वानखेड़े स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले वानखेड़े स्टेडियम पर नई एलईडी फ्लडलाइट लगेंगी और हॉस्पिटेलिटी बॉक्स को नए सिरे से सजाया जाएगा। भारत के एक मैच के अलावा यहां सेमीफाइनल भी होना है। वानखेड़े स्टेडियम उन पांच मैदानों में से है जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप से पहले मरम्मत और साज सज्जा के लिए चुना है। 
विज्ञापन


वानखेड़े में अभी काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन फ्लडलाइट बदलने के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2023 के दौरान सात लीग मैच हुए। इसके बाद ही यहां काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट संघ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, वानखेड़े स्टेडियम पर एलईडी फ्लडलाइट लगाने और डीएमएक्स कंट्रोल के लिए सीलबंद टेंडर बुलाए गए हैं। इसके साथ ही एमसीए ने स्टेडियम में हॉस्पिटेलिटी बॉक्स की साज सज्जा के लिए भी आवेदन बुलाए हैं। एमसीए की शीर्ष परिषद की यहां 30 जून को होने वाली बैठक में कुछ और फैसले भी लिए जाने हैं। भारत ने अप्रैल 2011 में श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल बाद वनडे विश्वकप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed