{"_id":"6536708ff95833b82705ae73","slug":"world-cup-2023-did-pakistani-players-fight-with-babar-azam-in-the-dressing-room-pcb-gave-clarification-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: क्या बाबर आजम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में की लड़ाई? पीसीबी ने दी सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: क्या बाबर आजम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में की लड़ाई? पीसीबी ने दी सफाई
Mon, 23 Oct 2023 06:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 23 Oct 2023 06:39 PM IST
सार
यह पहला अवसर नहीं है जब पाकिस्तान की ड्रेसिंग रूम को लेकर ऐसी खबरें आई हैं। एशिया कप में भी हार के बाद बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच भिड़ंत की बात सामने आई थी। तब शाहीन ने गेंदबाजों की आलोचना पर बाबर से बहस की थी।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन विश्व कप में अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम को नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली है। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तानी टीम दबाव में है। यहां तक कि ड्रेसिंग रूम में भी कलह की खबरें सामने आईं। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन खबरों का खंडन किया है।
पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम में कलह और अंदरूनी झड़प की खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया। पीसीबी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम में किसी भी आंतरिक कलह के अटकलों का खंडन किया। टीम में फूट की बढ़ती अफवाहों के बाद पीसीबी को स्थिति साफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने टीम में कथित झगड़े के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इन पत्रकारों ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद अधिक विवरण देने का वादा किया।
पीसीबी ने जताई निराशा
इन पत्रकारों के मुताबिक दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए जिससे टीम में कलह बढ़ गई है। इसके बाद कप्तान बाबर को खिलाड़ियों के एक समूह से अलगाव का सामना करना पड़ रहा है। पीसीबी की विज्ञप्ति के मुताबिक, ''मीडिया के एक वर्ग द्वारा प्रसारित अफवाहों के विपरीत, पीसीबी स्पष्ट रूप से आश्वासन देता है कि टीम एकजुट है और इन अप्रमाणित दावों का कोई सबूत नहीं है।'' पीसीबी ने कहा कि वह झूठी खबरों के प्रसार से निराश है।
विज्ञापन
एशिया कप के दौरान भी आई थीं ऐसी खबरें
यह पहला अवसर नहीं है जब पाकिस्तान की ड्रेसिंग रूम को लेकर ऐसी खबरें आई हैं। एशिया कप में भी हार के बाद बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच भिड़ंत की बात सामने आई थी। तब शाहीन ने गेंदबाजों की आलोचना पर बाबर से बहस की थी। हालांकि, बाद में दोनों खिलाड़ी साथ में कई कार्यक्रम में साथ नजर आए।
विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।