{"_id":"5d25dd578ebc3e6cdd4a8d80","slug":"world-cup-2019-rishabh-pant-throw-his-wicket-virat-kohli-angry-and-discuss-with-ravi-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर जिम्मेदाराना ढंग से आउट हुए ऋषभ पंत, गुस्साए कोहली ने कोच शास्त्री पर निकाली भड़ास!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गैर जिम्मेदाराना ढंग से आउट हुए ऋषभ पंत, गुस्साए कोहली ने कोच शास्त्री पर निकाली भड़ास!
Wed, 10 Jul 2019 10:06 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
ऋषभ पंत और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई टीम इंडिया को जैसे ही ऋषभ पंत के रूप में पांचवां झटका लगा। पवेलियन में बैठे कप्तान कोहली गुस्से से भड़क उठे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के दिए 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18 रन से मैच गंवाकर विश्व कप से बाहर हो गई। इस मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। टॉप तीन बल्लेबाज 5 रन के भीतर ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
जडेजा और धोनी के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज जीतने के लिए खेलता नजर नहीं आया। विकटों के पतझड़ के बीच ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने थोड़ी देर पारी को संभाला। दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसी बीच पंत भी सेंटनर की गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए।
विज्ञापन
बस फिर क्या था, ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान कोहली गुस्से में आग बबूला होकर बाहर निकले और कोच रवि शास्त्री से बहस करने लगे। टीम इंडिया उस वक्त मंझधार में फंसी हुई थी। जिस वक्त पंत ने ये शॉट मिडविकेट की तरफ खेला उस वक्त इसकी कतई जरूरत नहीं थी।
पंत से उम्मीद थी कि वह इस मैच में जिम्मेदारी अपने कंधो पर लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाए ,लेकिन वह 56 गेंदों में 32 रन बनाकर एक बार फिर अपना विकेट फेंककर चलते बने। इसकी वजह से विराट कोहली गुस्से में तमतमाए हुए नजर आए।