फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Rain likely to interrupt much-awaited India vs Pakistan clash at manchester 

भारत-पाक मैच पर भी बारिश का साया, क्या लगातार दूसरा मुकाबला भी हो जाएगा रद्द?

Sat, 15 Jun 2019 05:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Jun 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Rain likely to interrupt much-awaited India vs Pakistan clash at manchester 
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप का 22वां मुकाबला रविवार, 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट फैंस को है। मगर खबर निराश करने वाली है। यह इसलिए क्योंकि बीबीसी ने अपनी वेदर रिपोर्ट में कहा है कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के मैच में बारिश 'विलेन' बन सकती है। मतलब बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें इस विश्व कप में अभी तक 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत-न्यूजीलैंड समेत चार मुकाबले खराब मौसम के चलते रद्द हो चुके हैं। ऐसे में फैंस के जेहन में अभी से ही यह सवाल घर कर रहा है कि रविवार को भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच होगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को होने वाले मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान की तुलना में काफी मजबूत माना जा रहा है। इतिहास गवाह रहा है कि दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है तो रिजल्ट चाहे कुछ भी हो, लेकिन रोमांच में कोई कमी नहीं होती और इसी रोमांच के इंतजार में करोड़ों क्रिकेट फैंस भारत-पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।  

हालांकि, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को हराने के बाद पाकिस्तान का मनोबल जरूर बढ़ा है, लेकिन कितना बढ़ा है इसका पता तो रविवार को ही लगेगा। मगर मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मैनचेस्टर में रविवार को हल्की बारिश के साथ ही कुछ तेज हवा भी चल सकती है। इसके अलावा बीच-बीच में धूप भी निकलती रहेगी। 

वहीं, ब्रिटेन के मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, मैनचेस्टर में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है। हालांकि रविवार को सुबह सूरज निकलेगा और धूप भी अच्छी रहेगी लेकिन शाम में फिर रुक-रुककर बारिश हो सकती है। हालांकि, यह पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान, हकीकत में बदलता है या नहीं यह तो रविवार को ही मालूम होगा।

इसके पहले 4 जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच के लिए 41-41 ओवर ही निर्धारित किए जा सके। 7 जून को ब्रिस्टल में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच रद्द करना पड़ा था। इस मैच में तो टॉस तक नही हो पाया। 

इसके अलावा 10 जून को साउथैम्प्टन में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच 7.3 ओवरों से आगे खेला नहीं जा सका। 11 जून को बारिश की वजह से ब्रिस्टल में श्रीलंका और बांग्लादेश मुकाबले का टॉस हो नहीं पाया और यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।

बता दें कि बारिश के कारण मैच रद्द हो रहे हैं और इसी को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आलोचना की जा रही है। मैनचेस्टर में फिलहाल बारिश हो रही है और मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी बारिश होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed