फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: सबसे बड़ी गलती कर बैठे धोनी, DRS पर हुई महाचूक

Sun, 30 Jun 2019 04:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 30 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: ms dhoni miss the chance to take a drs and send jason Roy 
jason roy - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से सबसे बड़ी गलती हो गई, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ सकता है। 

World Cup 2019: ms dhoni miss the chance to take a drs and send jason Roy 
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। मगर 11वें ओवर में टीम इंडिया से एक बड़ी भूल हो गई, जिसकी भरपाई करना टीम इंडिया के लिए शायद मुश्किल भरा हो।
 

World Cup 2019: ms dhoni miss the chance to take a drs and send jason Roy 
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 11वां ओवर हार्दिक पांडया कर रहे थे। सामने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर बड़ी अपील हुई। मामला डीआरएस का था, लेकिन टीम इंडिया ने डीआरएस नहीं लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: ms dhoni miss the chance to take a drs and send jason Roy 
विराट, हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया

हुआ यूं कि 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेसन रॉय आउट हो जाते लेकिन धोनी ने डीआरएस लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, पांड्या की गेंद जेसन रॉय के लेग साइड से उनके दस्ताने को छूकर सीधे धोनी के दस्तानें में पहुंची। इसके बाद कोहली ने धोनी से पूछा और धोनी ने डीआरएस लेने से इनकार कर दिया। अगर धोनी हां कर देते तो भारत को पहली सफलता मिल जाती।

विज्ञापन
World Cup 2019: ms dhoni miss the chance to take a drs and send jason Roy 
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

डीआरएस लेने के मामले में सबसे माहिर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी भी यहां चूक गए। अगर टीम इंडिया डीआरएस ले लेती तो जेसन रॉय बिल्कुल आउट थे। अल्ट्रा एज में साफ नजर आ रहा था कि गेंद दस्ताने को छू कर गई है। मगर धोनी भी समझ नहीं पाए कि विराट को डीआरएस लेने के लिए फोर्स भी करते। बता दें कि टीम इंडिया ने जब यह मौका गंवा दिया तब मेजबान इंग्लैंड का स्कोर 60/0 था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed