इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से सबसे बड़ी गलती हो गई, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ सकता है।
2 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। मगर 11वें ओवर में टीम इंडिया से एक बड़ी भूल हो गई, जिसकी भरपाई करना टीम इंडिया के लिए शायद मुश्किल भरा हो।
3 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 11वां ओवर हार्दिक पांडया कर रहे थे। सामने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर बड़ी अपील हुई। मामला डीआरएस का था, लेकिन टीम इंडिया ने डीआरएस नहीं लिया।
4 of 6
विराट, हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
हुआ यूं कि 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेसन रॉय आउट हो जाते लेकिन धोनी ने डीआरएस लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, पांड्या की गेंद जेसन रॉय के लेग साइड से उनके दस्ताने को छूकर सीधे धोनी के दस्तानें में पहुंची। इसके बाद कोहली ने धोनी से पूछा और धोनी ने डीआरएस लेने से इनकार कर दिया। अगर धोनी हां कर देते तो भारत को पहली सफलता मिल जाती।
5 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
डीआरएस लेने के मामले में सबसे माहिर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी भी यहां चूक गए। अगर टीम इंडिया डीआरएस ले लेती तो जेसन रॉय बिल्कुल आउट थे। अल्ट्रा एज में साफ नजर आ रहा था कि गेंद दस्ताने को छू कर गई है। मगर धोनी भी समझ नहीं पाए कि विराट को डीआरएस लेने के लिए फोर्स भी करते। बता दें कि टीम इंडिया ने जब यह मौका गंवा दिया तब मेजबान इंग्लैंड का स्कोर 60/0 था।