फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Kamran Akmal urges PM Imran Khan to take stern action against Pakistan cricket team

पीएम इमरान खान से पाक टीम की शिकायत, भारत से हारते ही पूरे पाकिस्तान में मचा कोहराम

Fri, 21 Jun 2019 12:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 21 Jun 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Kamran Akmal urges PM Imran Khan to take stern action against Pakistan cricket team
इमरान खान-सरफराज अहमद - फोटो : social Media

भारत से विश्व कप के मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर प्रशंसकों से लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों का गुस्सा फूट रहा है। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।

विज्ञापन


 

रनों का पीछा करते हुए नहीं जीता मैच

World Cup 2019: Kamran Akmal urges PM Imran Khan to take stern action against Pakistan cricket team
कामरान अकमल

कामरान ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान ने विश्व कप का कोई भी मैच रनों का पीछा करते हुए नहीं जीता है। इस विश्व कप में पाकिस्तान की एकमात्र जीत तब मिली जब उसने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करके 300 से ज्यादा का स्कोर किया और पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक इस लक्ष्य का बचाव किया। कामरान ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हम पूरी तरह से बिखर गए और 105 रन ही बना सके। हमारी बल्लेबाजी की पोल खुल गई और हमें एक शर्मनाक हार का समाना करना पड़ा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए खिलाड़ियों को मिले मौका

World Cup 2019: Kamran Akmal urges PM Imran Khan to take stern action against Pakistan cricket team
Imran Khan
पूर्व पाक विकेटकीपर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील करता हूं कि, जिन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट का नुकसान किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अगर मेरिट के आधार पर मौका मिलता है, तो वह पाकिस्तानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को मजबूत कर सकते हैं और पाकिस्तान के क्रिकेट को उच्च स्तर पर ले जा सकते हैं।



 
विज्ञापन

सख्त समीक्षा करेगी पीसीबी

World Cup 2019: Kamran Akmal urges PM Imran Khan to take stern action against Pakistan cricket team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मचा कोहराम रोज बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को ही कहा था कि वह विश्व कप के बाद अपनी टीम की सख्त समीक्षा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed