फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: ICC finally responds to overthrow incident in final match England vs New Zealand

वर्ल्ड कप फाइनल के ओवर थ्रो विवाद पर आईसीसी ने तोड़ी चुप्पी, दिया नियमों का हवाला

Wed, 17 Jul 2019 10:20 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 17 Jul 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: ICC finally responds to overthrow incident in final match England vs New Zealand
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 के फाइनल में मेजाबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा। जिसके बाद आईसीसी के नियम के तहत अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर मेजबान इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया। इस तरह से इंग्लैंड ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता, लेकिन इसके बाद ये फाइनल विवादों में घिर गया।  मैच के दौरान ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को मिले अतिरिक्त रन पर भी पूर्व खिलाड़ियों से लेकर अंपायर तक ने आईसीसी को जमकर कोसा। पिछले दो दिनों के उठापटक के बाद आखिरकार आईसीसी ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन

पॉलिसी के तहत हुआ फैसला

World Cup 2019: ICC finally responds to overthrow incident in final match England vs New Zealand
ICC - फोटो : social Media

लॉर्ड्स पर खेले गए मुकाबले में मैच टाई के बाद बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड चैंपियन तो बना, लेकिन सबसे अधिक आलोचना हुई अंपायर के फैसले की। मैच के दौरान आखिरी ओवर में एक ओवर थ्रो पर जहां इंग्लैंड को पांच रन मिलने चाहिए थे, अंपायर ने छह रन दे दिए और इस अतिरिक्त रन ने शायद इस मुकाबले का परिणाम ही बदल दिया।

फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि नियमों के आधार पर ही फील्ड अंपायर फैसला लेते हैं और पॉलिसी के तहत हम इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। प्रवक्ता ने कहा कि आईसीसी नियम बुक में दिए नियम की व्याख्या के आधार पर ही ऑन फील्ड अंपायर फैसला लेते हैं


जब पूर्व अंपायर साइमन टफेल ने दावा किया कि डाइव लगाते समय बेन स्टोक्स के बल्ले से गेंद लगने के बाद इंग्लैंड को एक रन अतिरिक्त दिया गया। इसके बाद से इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया। इतना ही नहीं टफेल ने अंपायरों के फैसले को गलत बताते हुए इसे भारी भूल भी करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ओवर का खेल

World Cup 2019: ICC finally responds to overthrow incident in final match England vs New Zealand
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल मामला इंग्लैंड की पारी के 50वें ओवर का है। मेजबान टीम को 3 गेंदों में 9 रन की दरकार थी, तभी चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने के लिए भागे। इस दौरान दूसरा रन पूरा करने के वक्त उन्होंने स्ट्राइक एंड की तरफ डाइव लगा दी, तभी गप्टिल का थ्रो आकर उनके बैट पर लगा और गेंद बाउंड्री पार चली गई। इसके बाद अंपायर ने आपस में बातचीत करने के बाद इंग्लैंड को 6 रन दे दिए। इस तरह जहां सिर्फ 2 रन होने चाहिए थे, वहां इंग्लैंड को 4 रन और अतिरिक्त मिल गए यानी कुल मिलाकर इंग्लैंड के खाते में 6 रन जुड़ गए। अब इंग्लैंड को आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 3 रन की दरकार थी, जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed