फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Five Indian Batsman who can play big role against Australia match

World Cup 2019: पांच भारतीय बल्लेबाज, जो आज बिगाड़ेंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लाइन-लेंथ

Sun, 09 Jun 2019 10:22 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 09 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Indian Batsman who can play big role against Australia match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

विश्व कप 2019 में रविवार को भारत पांच बार की वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेगा, तो मुकाबला दिलचस्प होगा। देखने वाली बात यह होगी कि भारतीय बल्लेबाज किस तरह से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को खेलते हैं। सलामी जोड़ी भारत की अभी तक इस विश्व कप में नहीं चल पाई है। इस मैच में एक मजबूत स्कोर के लिए टीम के बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा। आइए जानते हैं ऐसे कौन से बल्लेबाज हैं, जिनपर तेजी से रन बटोरने का दारोमदार होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

World Cup 2019: Five Indian Batsman who can play big role against Australia match
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोकर अपना जबरदस्त फॉर्म दिखा दिया है। वह रविवार को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। हिटमैन रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंकाड़ा शानदार है, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी ठोका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

World Cup 2019: Five Indian Batsman who can play big role against Australia match
शिखर धवन

शिखर धवन अभी तक अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आए हैं। टीम इंडिया चाहेगी धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने फॉर्म में वापसी करे और रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक मजबूत स्टार्ट दे, ताकि भारत मजबूती से ऑस्ट्रेलिया की टीम भारी पड़े। धवन का इंग्लैंड की जमीन पर और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में बड़ा रिकॉर्ड है। धवन अगर चल गए तो वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लय को बिगाड़ सकते हैं।

विज्ञापन

World Cup 2019: Five Indian Batsman who can play big role against Australia match
विराट कोहली

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान कोहली के इर्द गिर्द ही घूमती हैं। विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज में से एक माने जाते हैं। वह अपने दम पर मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं, कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन को भी बेहतरीन तरीके से खेलते हैं। कोहली किसी भी परिस्थिति में क्रिज पर जमकर तेजी से रन बटोर सकते है। 

World Cup 2019: Five Indian Batsman who can play big role against Australia match
केएल राहुल शतक - फोटो : social media

केएल राहुल अब नंबर चार की पहेली को सुलझाकर चार नंबर पर जमकर रंग दिखाने लगे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने छोटी, मगर बेहद उपयोगी पारी खेली थी। राहुल एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर डेथ ओवर्स में भी हावी होकर तेजी से रन बटोर सकते हैं।

World Cup 2019: Five Indian Batsman who can play big role against Australia match
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं, बल्कि शुरुआती झटके लगने के बाद वह पारी को धीरे धीरे एक मजबूत स्कोर तक लेकर जा सकते हैं। डेथ में ओवर में तो उनका बल्ला गेंदबाजों पर आग उगलता है। अभ्यास मैच में धोनी ने शानदार सैकड़ा जमाया था और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी एक अहम पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed