फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार दो छक्के जड़ते ही इतिहास रच गए क्रिस गेल, पाकिस्तान के खिलाफ बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Chris Gayle breaks breaks record for most sixes in World Cup
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। इस मैच में कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने नाम कुछ विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज करवाए। 34 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी के दौरान गेल ने विश्व कप में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

World Cup 2019: Chris Gayle breaks breaks record for most sixes in World Cup
CHRIS GAYLE

नॉटिंघम में शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में तीन छक्के लगाए। चौथे ओवर में हसन अली को दो लगातार छक्के लगाते हुए उन्होंने यह कारनामा किया। वाइड लॉन्ग ऑन पर उन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर का 38वां छक्का जमाया तो अगली ही गेंद पर 39वां छक्का पूरा किया।

World Cup 2019: Chris Gayle breaks breaks record for most sixes in World Cup
CHRIS GAYLE

10वें ओवर में वहाब रियाज की गेंद पर तीसरा छक्का मारते ही गेल वर्ल्ड कप में 40छक्के पूरे कर लेते हैं। इस तरह अब उनके विश्व कप के कुल 27 मैचों में 40 छक्के हो गए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा जिन्होंने 23 मैचों में 37 छक्के लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Chris Gayle breaks breaks record for most sixes in World Cup
chris gayle

विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर है। 46 मैचों में 31 छक्के लगाए थे। वहीं न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम ने 34 मैचों में 29 छक्के और साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने 25 मैचों में 28 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
World Cup 2019: Chris Gayle breaks breaks record for most sixes in World Cup
Chris Gayle

भारत की ओर से विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। तेंदुलकर ने 45 मैचों में 27 छक्के लगाए हैं। वहीं श्रीलंका के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 38 मैचों में 27 छक्के लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed