फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens World Cup Australia achieved a special achievement by defeating Team India equaling Indian men's team's record of 17 consecutive wins

Women's World Cup: टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की खास उपलब्धि, खतरे में भारतीय पुरुष टीम का रिकॉर्ड

Sat, 19 Mar 2022 05:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Mar 2022 05:18 PM IST
सार

मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ 96 गेंद पर 68 रन बनाए हैं। मिताली ने वर्ल्ड कप में 12वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेबी हॉकले की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
Womens World Cup Australia achieved a special achievement by defeating Team India equaling Indian men's team's record of 17 consecutive wins
ऑस्ट्रेलियाई टीम राहुल द्रविड़ की टीम का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड कप में शनिवार को भारत को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कंगारू टीम ने भारत से पिछली बार मिली हार का बदला भी ले लिया। 2017 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मेग लेनिंग की टीम ने भारत के खिलाफ मिली जीत के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम की वनडे में ये लगातार 17वीं जीत है। उसने लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने 2005 से 2006 तक राहुल द्रविड़ की कप्तानी में लगातार 17 मैच अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलिया की महिला की टीम को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। यह मैच आसान नहीं होगा। अफ्रीकी टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने लगातार चार मैच इस टूर्नामेंट में जीते हैं।
विज्ञापन


भारत की कप्तान मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ 96 गेंद पर 68 रन बनाए हैं। उन्होंने टीम को संकट से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मिताली ने वर्ल्ड कप में 12वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेबी हॉकले की बराबरी कर ली। हॉकले ने भी 12 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 277 रन बनाए। उसके लिए कप्तान मिताली राज ने सर्वाधिक 68 रन बनाए हैं। उन्होंने 96 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हरमनप्रीत ने छह चौके लगाए। यास्तिका भाटिया ने 83 गेंद पर 59 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर ने आखिरी ओवरों में 28 गेंद पर 34 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी ब्राउन ने तीन विकेट लिए।


ऑस्ट्रेलिया ने 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। पहले विकेट के लिए रेचेल हेन्स और एलिसा हीली ने 121 रनों की साझेदारी की। हेन्स ने 53 गेंद पर 43 रन बनाए। हिली ने 65 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली। कप्तान मेग लेनिंग ने इसके बाद मोर्चा संभाला और 107 गेंदों पर 97 रन बनाए। एलिस पैरी ने 51 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। बेथ मूनी 20 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय टीम के लिए पूजा वस्त्राकर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed