फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens T20 World Cup:  India vs Sri Lanka Preview and Prediction at melbourne 

Women's T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी पर फोकस, मुकाबला आज  

Sat, 29 Feb 2020 01:31 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 Feb 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Womens T20 World Cup:  India vs Sri Lanka Preview and Prediction at melbourne 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

सेमीफाइनल में जगह तय होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 विश्व कप में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले ग्रुप ए के अपने अंतिम लीग मैच में बल्लेबाजी की कमियां दूर करने पर ध्यान देगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। उसने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी तरफ श्रीलंका टीम दो हार से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन


ग्रुप के अंतिम मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम बढ़े आत्मविश्वास के साथ उतरेगी लेकिन भारतीयों के लिए कुछ क्षेत्र चिंता का विषय हैं और आगे के कड़े मैचों से पहले वह उनसे पार पाने की कोशिश करेंगे। पहले के तीनों मैचों में भारत बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 132, बांग्लादेश के खिलाफ 142 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 133 रन ही बना पाया था।  भारतीय मध्यक्रम किसी भी मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया और टीम कम स्कोर ही बना पायी। तीनों मैचों में हालांकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई। 

अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को गंभीरता से लेगीः हरमनप्रीत

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को गंभीरता से लेगी और उसके बाद ही सेमीफाइनल पर ध्यान देगी।

भारत लगातार तीन जीत दर्ज करके पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है। हरमनप्रीत ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि हमने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है लेकिन तब भी अगला मैच हमारे लिए अहम है। हम श्रीलंका को गंभीरता से लेंगे।’

बल्लेबाजी में भारत अभी तक 16 वर्षीय शेफाली वर्मा पर निर्भर रहा है लेकिन मध्यक्रम की नाकामी भारत को मुश्किल में डाल सकती है। हरमनप्रीत और वेदा कृष्णमूर्ति जैसी बल्लेबाजों को अब जिम्मेदारी लेनी होगी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं।

टीमें इस प्रकार हैंः

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर) हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, रिचा घोष, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव।

श्रीलंका- हर्षिथा माधवी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), नीलाक्षी डि सिल्वा, कवीशा दिलहारी, अमा कंचाना, हंसिमा करुणारत्ने. अचिनी कुलसूर्या, सुगंधिका कुमारी, हसिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधिनी, शशिकला श्रीवर्धने, अनुष्का संजीवनी, स्थ्या संदीपनी, दिलानी मानोदारा, उमेशा थिमाशिनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed