फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup: Jhulan Goswami equals World Cup special record, Amelia Kerr creates history against India

Women's World Cup: झूलन ने की वर्ल्ड कप के खास रिकॉर्ड की बराबरी, अमेलिया केर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

Thu, 10 Mar 2022 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Mar 2022 03:52 PM IST
सार

झूलन ने 12 टेस्ट में 44 विकेट, 197 वनडे में 248 विकेट और 68 टी-20 मैच में 56 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया जब 12 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी तो उनके पास फुल्सटन को पीछे छोड़ने का मौका होगा। 

विज्ञापन
Women's World Cup: Jhulan Goswami equals World Cup special record, Amelia Kerr creates history against India
झूलन गोस्वामी और अमेलिया केर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज 39 साल की झूलन गोस्वामी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की पूर्व गेंदबाज लिन फुल्सटन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। झूलन और लिन दोनों के अब महिला वनडे विश्व कप में 39-39 विकेट हैं। वहीं, इंग्लैंड की पूर्व गेंदबाज कार्लो हॉजेज के वर्ल्ड कप में 37 विकेट हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेते ही की बराबरी

Women's World Cup 2022: Indian pacer Jhulan Goswami equals world record in  clash against New Zealand, Sports News | wionews.com
झूलन गोस्वामी

झूलन गोस्वामी ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेते ही फुल्सटन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने केटी मार्टिन को अपना 39वां शिकार बनाया। मैच में झूलन ने नौ ओवर में 41 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला।

अब तक बंगाल की इस तेज गेंदबाज ने 12 टेस्ट में 44 विकेट, 197 वनडे में 248 विकेट और 68 टी-20 मैच में 56 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया जब 12 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी तो उनके पास फुल्सटन को पीछे छोड़ने का मौका होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलन का यह पांचवा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट

झूलन गोस्वामी पिछले करीब 20 सालों से भारत के लिए क्रिकेट खेल रही हैं। ये झूलन का पांचवां वर्ल्ड कप है। झूलन वनडे में विश्व की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में झूलने ने दो विकेट झटके थे। 

पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए। टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम अब 12 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने बनाया रिकॉर्ड

New Zealand's Amelia Kerr pulls out of England tour to focus on mental  health
अमेलिया केर

झूलन के अलावा न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में 50 रन की पारी खेली। अमेलिया भारत के खिलाफ वनडे में लगातार पांच बार पचास से ज्यादा रन स्कोर करने वालीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। इससे पहले वह और पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉक्ले बराबरी पर थे। हॉक्ले ने 1993 से लेकर 1995 के बीच लगातार चार अर्धशतक लगाए थे।

अमेलिया ने इस दौरान भारत के खिलाफ 50 (आज), 66 (24 फरवरी), 68* (22 फरवरी), 67 (18 फरवरी) और 119* रन (14 फरवरी) की पारी खेली थी। बाकी चार पारियां अमेलिया ने भारत के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में खेली थी। यह मैच न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन में खेले गए थे। भारतीय टीम आज तक एक भी वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं कर पाई है। 2017 में टीम इंडिया फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed