WI Inning
119/2 (10.1 ov)
Rovman Powell 3(7)*
Shai Hope 48 (27)
IND elected to bowl
{"_id":"5e4d47f58ebc3ef2bb243ade","slug":"women-s-t20-world-cup-india-will-play-with-positive-mindset-says-captain-harmanpreet-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भरी हुंकार, बताया टीम का मजबूत पक्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भरी हुंकार, बताया टीम का मजबूत पक्ष
Wed, 19 Feb 2020 08:06 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 19 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
harmanpreet kaur
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम अगर टी-20 विश्व कप में सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरती है तो वह किसी भी टीम पर दबाव बना सकती है। हरमनप्रीत ने कहा कि यह सकारात्मकता भारतीय टीम का सबसे मजबूत पक्ष है। टीम टूर्नामेंट के पहले मैच में चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से टक्कर का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमारे अंदर रोमांच पैदा होने लगा है। हम पहले मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हम इसके सकारात्मक पक्षों पर गौर कर रहे हैं। हमारी टीम ऐसी है जो किसी भी टीम पर दबाव बना सकती है। हम सकारात्मक सोच के साथ खेलने पर ध्यान दे रहे हैं और उस तरह से खेलना चाहते हैं जैसे हम खेल सकते हैं। यह हमारा सबसे मजबूत पक्ष है। अगर सिडनी शोग्राउंड की पिच धीमी रहती है तो इससे हमें फायदा होगा और अभी यह विकेट ऐसा दिख रहा है। हम इसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत में सभी क्रिकेट को चाहते हैं। हम जहां भी जाते हैं वहां हमें प्रशंसकों का प्यार मिलता है। हम फिर से उनके समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।’
विज्ञापन