फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's IPL: Mithali Raj can be seen playing in women's IPL, said this about the tournament

Women's IPL: महिला आईपीएल में खेलती दिख सकती हैं मिताली राज, टूर्नामेंट को लेकर कही यह बात

Tue, 26 Jul 2022 10:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Jul 2022 10:04 AM IST
सार

मिताली ने पिछले महीने 23 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के अंत की घोषणा की थी। उन्होंने 232 वनडे मैचों में 50 से अधिक की औसत से 7,805 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 89 टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 2,364 रन बनाए।

विज्ञापन
Women's IPL: Mithali Raj can be seen playing in women's IPL, said this about the tournament
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, अब उन्होंने महिला आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिताली ने कहा कि वह आईपीएल को ध्यान में रखी हुई हैं और समय आने पर इस पर फैसला लेंगी। ऐसे में फैन्स मिताली को एक बार फिर क्रिकेट खेलता हुआ देख सकते हैं। महिला आईपीएल की शुरुआत अगले साल से होने जा रही है।
विज्ञापन

मिताली ने पिछले महीने 23 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के अंत की घोषणा की थी। उन्होंने 232 वनडे मैचों में 50 से अधिक की औसत से 7,805 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 89 टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 2,364 रन बनाए। साथ ही 12 टेस्ट में 699 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिताली ने कहा- महिला आईपीएल के पहले संस्करण का हिस्सा बनना प्यारा होगा। मैं उसमें खेलने के विकल्प पर फिलहाल विचार कर रही हूं। मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है। महिला आईपीएल होने में कुछ और महीने बाकी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान हरियाणा के रोहतक की शेफाली वर्मा की प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा- शेफाली खिलाड़ियों की दुर्लभ नस्ल वाली है। वह उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है तो अकेले ही मैच जिताने की क्षमता रखती है। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाली मिताली ने कहा कि 18 वर्षीय खिलाड़ी के शॉट काफी अच्छे होते हैं।

मिताली ने कहा कि वह उसके खेल की प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा- शेफाली किसी भी टीम के खिलाफ भारत को अकेले जीत दिला सकती है। ऐसे खिलाड़ी शायद एक पीढ़ी में एक बार मिलते हैं। मिताली ने यह बात आईसीसी के 100 पर्सेंट क्रिकेट पोडकास्ट में कही।

मिताली ने कहा- उन्होंने शेफाली को घरेलू मैचों के दौरान रेलवे के खिलाफ खेलते हुए देखा था। उसने अर्धशतक लगाया था। उसमें ऐसे खिलाड़ी की झलक देखने को मिली, जो अकेले ही मैच का रुख मोड़ सकती है।

मिताली ने कहा- उसने महिला आईपीएल की चैलेंजर ट्रॉफी में हमारी टीम वेलोसिटी से खेला था। उसके अंदर गजब की क्षमता है। वह गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed