{"_id":"5ea637a477ed5f381a697f58","slug":"women-s-ipl-is-in-starting-phase-says-anjum-chopra-it-could-be-different-if-won-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईपीएल का विचार अभी शुरुआती चरण में, वर्ल्ड कप जीत पर हो सकता था बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला आईपीएल का विचार अभी शुरुआती चरण में, वर्ल्ड कप जीत पर हो सकता था बदलाव
Mon, 27 Apr 2020 07:08 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:08 AM IST
सार
- वनडे मैचों का शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं अंजुम ने छह विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
वीमेन आईपीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि देश में पूर्ण रूप से महिला आईपीएल का विचार अभी शुरुआती चरण में है। इसकी शरुआत एक मैच से हुई थी। पिछले साल महिला टी-20 चैलेंज में चार मैच हुए थे और इस बार सात मैच होने थे। इस मामले में प्रगति हो रही है। अगर महिला टीम ने इस साल विश्व कप (टी-20) का खिताब जीता होता तो मैचों की संख्या अधिक होती। विजेता और उपविजेता होने में काफी अंतर होता है।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं के खेल को तेजी से आगे बढ़ने का श्रेय आईसीसी को भी दिया। उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने भारतीय दर्शकों का भी आकलन किया है। टी-20 विश्व कप के फाइनल को देखने के लिए मेलबर्न के मैदान में 80,000 से ज्यादा दर्शक पहुंचे। जाहिर है इससे मनोबल बढ़ेगा।’ हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम पिछले महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में घरेलू दावेदार और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।
विज्ञापन