{"_id":"66a1eb11cd50cd97a801d032","slug":"women-s-asia-cup-semi-final-matches-india-vs-bangladesh-sri-lanka-vs-pakistan-schedule-timings-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's Asia Cup: सेमीफाइनल के मुकाबले तय, भारत का इस टीम से होगा सामना, फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's Asia Cup: सेमीफाइनल के मुकाबले तय, भारत का इस टीम से होगा सामना, फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मैच
Thu, 25 Jul 2024 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:35 AM IST
सार
अगर सेमीफाइनल में भारतीय टीम बांग्लादेश को और पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हराने में कामयाब रहती है तो महिला एशिया कप के फाइनल में महामुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें
- फोटो : ACC/ICC
विस्तार
बांग्लादेश महिला टीम ने मुर्शिदा खातून (80) और कप्तान निगार सुल्ताना (नाबाद 62) के अर्धशतकों की बदौलत बुधवार को महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में मलयेशिया को 114 रन से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया जिसमें उसका सामना 26 जुलाई को भारतीय टीम से होगा। वहीं, शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। श्रीलंका ने बुधवार को ग्रुप मैच में थाईलैंड को 51 गेंद रहते 10 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अगर सेमीफाइनल में भारतीय टीम बांग्लादेश को और पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हराने में कामयाब रहती है तो महिला एशिया कप के फाइनल में महामुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
बांग्लादेश-श्रीलंका की टीमें जीतीं
बांग्लादेश ने 20 ओवर में दो विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद बांग्लादेश ने मलयेशिया को 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 77 रन ही बनाने दिए। मलयेशिया इस तरह टूर्नामेंट में अपने अभियान में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका। दिन के दूसरे मैच में श्रीलंका ने थाईलैंड को 20 ओवर में सात विकेट पर 93 रन ही बनाने दिए। इसके बाद कप्तान चामरी अटापट्टू (नाबाद 49 रन) और विश्मी गुणरत्ने (नाबाद 39 रन) ने यह लक्ष्य 11.3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 94 रन बनाकर हासिल कर लिया।

महिला एशिया कप 2024
- फोटो : ACC/ICC
भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल 26 को
भारतीय टीम नेपाल को 82 रन से हराकर और पाकिस्तान की टीम यूएई को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब इन दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोनों ही टीमें अपने विपक्षी को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। श्रीलंका की टीम जहां मजबूत मानी जाती है, वहीं बांग्लादेश की टीम भी उलटफेर करने में माहिर है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल 26 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन शाम सात बजे से खेला जाएगा।

भारत आठवें खिताब की मिशन पर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आठवां एशिया कप खिताब जीतने के मिशन पर है। उसने चार खिताब वनडे फॉर्मेट में और तीन खिताब टी20 फॉर्मेट में जीते हैं। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और टीम इंडिया तब चैंपियन बनी थी। 2008 तक यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला गया। वहीं, 2012 से यह टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। यह नौवां संस्करण है और भारत सात बार (2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022) खिताब जीत चुका है।