भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में कई कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करते ही विराट जहां बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच जीतने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे तो वहीं चीकू के पास महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है।
WIvIND: विराट के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं महान डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रैडमैन की बराबरी का भी मौका
विराट इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके बल्ले से लगातार दो शतक निकले। टेस्ट सीरीज में भी यदि उनका यही जलवा कायम रहा तो वह महान ब्रैडमैन की बराबरी कर सकते हैं। ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 29 शतक बनाए हैं और कोहली के पास उनकी बराबरी का मौका है। कोहली के 25 टेस्ट शतक हैं तो ब्रैडमैन के 29 शतक हैं। यदि कोहली दो टेस्ट मैच की चारों पारियों में शतक जमा देते हैं तो वह सर्वाधिक टेस्ट शतक के मामले में डॉन की बराबरी कर लेंगे। विराट जिस तरह से खेल रहे हैं, चार पारियों में चार शतक जमाना उनके लिए बड़ी बात नहीं।
हजार टेस्ट रन के आंकड़े के करीब
विराट कोहली ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 टेस्ट पारियों में दो शतकों और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 45.73 के औसत से 686 रन बनाए हैं। ऐसे में कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 1000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका है। वे इस आंकड़े से 314 रन दूर हैं। कोहली अगर ये उपलब्धि हासिल करते हैं तो ऐसा करने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज होंगे।
सबसे सफल भारतीय कप्तान
बतौर कप्तान यह विराट कोहली का 47वां टेस्ट होगा। एक टेस्ट जीत विराट को धोनी के बराबर ला देगी। विराट के खाते में फिलहाल 26 जीत हैं, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में 60 टेस्ट में से 27 में जीत हासिल की थी। ऐसे में विराट अब धोनी से केवल 1 जीत पीछे हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलना है, ऐसे में वे इसी सीरीज में धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के सबसे सफल कप्तान बन सकते हैं।
वहीं भारत के अन्य सफल कप्तानों में सौरव गांगुली के नाम 49 मैचों में 21 जीत, मोहम्मद अजहरुद्दीन के 47 मैचों में 14 जीत और सुनील गावस्कर-मंसूर अली खान पटौदी के 9-9 टेस्ट जीत हैं।
कप्तान
टेस्ट
जीत
एमएस धोनी
60
27
विराट कोहली
46
26
सौरव गांगुली
49
21
मो. अजहरुद्दीन
47
14
सुनील गावस्कर
47
09
मंसूर अली खान
40
09