{"_id":"62f49094f8f07405b25ead5a","slug":"will-smeed-became-the-first-batsman-to-score-century-in-the-hundred-birmingham-phoenix-vs-southern-brave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Will Smeed: 'द हंड्रेड' में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने विल स्मीड, 20 साल की उम्र में बना दिया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Will Smeed: 'द हंड्रेड' में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने विल स्मीड, 20 साल की उम्र में बना दिया रिकॉर्ड
Thu, 11 Aug 2022 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:46 AM IST
सार
द हंड्रेड 100 बॉल के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका मतलब यह है कि दोनों टीमें 100-100 बॉल का मैच खेलती हैं। मेन्स टूर्नामेंट में बुधवार को स्मीड ने नाबाद शतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विल स्मीड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड में खेले जा रहे 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में 20 साल के युवा बल्लेबाज विल स्मीड ने इतिहास रच दिया है। वह इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। खास बात यह है कि यह टूर्नामेंट दो साल से खेला जा रहा है, लेकिन पहली बार किसी बल्लेबाज ने इसमें शतक जड़ा है। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड समेत दुनियाभर के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हैं, लेकिन विल स्मीड ने पहला शतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
द हंड्रेड 100 बॉल के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका मतलब यह है कि दोनों टीमें 100-100 बॉल का मैच खेलती हैं। यह टूर्नामेंट मेन्स और विमेंस दोनों फॉर्मेट में खेला जाता है। मेन्स टूर्नामेंट में बुधवार को स्मीड ने नाबाद शतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई। बर्मिंघम फीनिक्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेले गए मैच में स्मीड फीनिक्स की ओर से खेल रहे थे। पहले बल्लेबाजी फीनिक्स की टीम ने की। स्मीड ने 50 गेंदों में 202 के स्ट्राइक रेट से 101 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के और आठ चौके लगाए।
विज्ञापन
स्मीड के अलावा फीनिक्स का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। बेंजामिन ने 17, कप्तान मोईन अली ने 17, लियाम लिविंगस्टोन ने 21, मैथ्यू वेड ने 10 रन की पारी खेली। हैमंड एक रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रेव की ओर से मार्कस स्टोइनिस, क्रिस जॉर्डन, लिनटॉट और जेम्स फुलर ने एक-एक विकेट लिए।
HISTORY MAKER!!! 🤯
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) August 10, 2022
Will Smeed take a bow 👏 pic.twitter.com/w1vztnUnOQ
जवाब में सदर्न ब्रेव की टीम 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान जेम्स विंस 17 रन, क्विंटन डिकॉक 15 रन, स्टोइनिस एक रन, एलेक्स डेविस 33 रन, टिम डेविड 11 रन, रॉस व्हाइटली 18 रन, फुलर शून्य, गार्टन चार रन, जॉर्डन 15 रन और टाइमल मिल्स खाता भी नहीं खोल सके। फीनिक्स की ओर से हेनरी ब्रूक्स ने 25 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, केन रिचर्डसन ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा टॉम हेम और बेनी हॉवेल को एक-एक विकेट मिला। इस तरह फीनिक्स की टीम ने 53 रन से जीत हासिल की।