फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   will Rishabh pant play in place of KL Rahul Batting coach Vikram Rathore denied

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में राहुल की जगह खेल सकते हैं ऋषभ पंत? बैटिंग कोच राठौर ने दिया जवाब

Sat, 29 Oct 2022 05:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 05:50 PM IST
सार

टी20 विश्व कप के शुरुआती दो मैचों में लोकेश राहुल फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने चार और नौ रन का स्कोर बनाया है। इसके बाद उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने की बात हो रही है। 
 

विज्ञापन
will Rishabh pant play in place of KL Rahul Batting coach Vikram Rathore denied
ऋषभ पंत और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम शानदार लय में है। भारत अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुका है और अंक तालिका में अपने ग्रुप में शीर्ष पर है। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे मैच में नीदरलैंड को हराया। अब भारत का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका से है। इससे पहले टीम इंडिया में बदलाव की मांग हो रही है। भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चार और नीदरलैंड के खिलाफ नौ रन का स्कोर बनाया। इसके बाद उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम में फिलहाल अक्षर पटेल एकमात्र बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में पंत के आने से भारत के शीर्ष क्रम में भी एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होगा। इससे विपक्षी गेंदबाजों को रणनीति बनाने और गेंदबाजी करते समय सटीक लाइन लेंथ पकड़ने में परेशानी होगी। हालांकि, भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा है कि टीम में कोई बदलाव नहीं होगा और राहुल ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पारी की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन

T20 WC 2022: इस वर्ल्ड कप के अब तक के टॉप 10 लंबे छक्के, इन दो बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पहुंचाई गेंद

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौर से पूछा गया कि क्या राहुल की जगह पंत को मौका मिलेगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा "नहीं, हम वास्तव में ऐसा नहीं सोच रहे हैं। दो मैच, मुझे नहीं लगता कि यह सही है। वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और उसने अभ्यास मैचों में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है। इसलिए हम इस समय ऐसी कोई चीज नहीं देख रहे हैं।"

भारत के नए आक्रामक रवैये के बारे में बात करते हुए, राठौर ने कहा: "हम हालातों के अनुकूलन होना चाह रहे हैं। बेशक, आक्रामक रवैये से खेलना हमेशा लक्ष्य होता है। जब भी संभव हो हम रन बनाना चाहते हैं। लेकिन फिर हमें परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा और देखना होगा कि हम किस सतह पर हम खेल रहे हैं।"

IND vs SA: भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्करम ने भरी हुंकार, अपने तेज गेंदबाजों और कोहली को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ये 200 या उससे ज्यादा रन वाले विकेट हैं, इसलिए हमें हालातों के हिसाब से खेलना होगा। मुझे लगता है कि हमने अब तक इस संबंध में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट के बारे में बात करते हुए, बल्लेबाजी कोच ने कहा: "मुझे लगता है कि परिस्थितियों ने उन्हें एक निश्चित तरीके से खेलने की मांग की और उन्होंने ऐसा किया है। वह अपने खेल को बदलने या अपने खेल को टीम के अनुकूल बनाने में सक्षम हैं। यहां इसी चीज की आवश्यकता है, और उन्होंने अब तक वह शानदार ढंग से किया है, और हम जानते हैं कि वह ऐसा करते रहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed