{"_id":"65e4661702ffbda00908cc07","slug":"will-pucovski-fell-on-the-field-as-ball-hit-his-head-12th-time-accident-happened-with-him-see-video-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Will Pucovski: सिर पर गेंद लगते ही मैदान पर गिरा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, 12वीं बार हुआ हादसा, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Will Pucovski: सिर पर गेंद लगते ही मैदान पर गिरा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, 12वीं बार हुआ हादसा, देखें वीडियो
Sun, 03 Mar 2024 05:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:29 PM IST
सार
पुकोवस्की बाउंसर को छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले कि वह पूरा बैठ पाते गेंद उनके हेलमेट पर लग गई, जिसके तुरंत बाद वह मैदान पर गिर गए। इस हादसे के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए।
विज्ञापन
विल पुकोवस्की
- फोटो : twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए। मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से वह मैदान पर गिर पड़े। हैरानी की बात ये है कि उनके साथ ऐसा 12वीं बार हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद घरेलू क्रिकेट में भी अब वह इस तरह के हादसे का शिकार हुए।
शेफील्ड शील्ड में क्रिकेट विक्टोरिया के लिए खेल रहे पुकोवस्की रविवार को दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। तस्मानिया के रिले मेरेडिथ की बाउंसर गेंद उनके सिर पर लगी, जिसके बाद वह मैदान पर गिर पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सिर पर गेंद लगने से मैदान पर गिरे पुकोवस्की
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुकोवस्की बाउंसर को छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले कि वह पूरा बैठ पाते गेंद उनके हेलमेट पर लग गई, जिसके तुरंत बाद वह मैदान पर गिर गए। इस हादसे के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब तक उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि, इस घटना ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मेडिकल टीम की निगरानी में हैं क्रिकेटर
क्रिकेट विक्टोरिया की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, पुकोवस्की अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। हम उचित समय पर उनकी स्थिति की जानकारी देने का प्रयास करेंगे। बता दें कि इस साल जनवरी में भी वह इस तरह के हादसे का शिकार हुए थे। इससे उबरने के बाद उन्होंने फरवरी में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 131 रन बनाए थे। हालांकि, अब वह बाकी मैच का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है।

Will Pucovski retires hurt after getting hit on the head, once again...!!! pic.twitter.com/p2zE8VpWQU
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 3, 2024