फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   will 2011 world Cup coincidence make Team India champion or australia will defend its title

T20 WC 2022: बन रहा है 2011 वाला संयोग, टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन या ऑस्ट्रेलिया जीतेगा खिताब

Mon, 31 Oct 2022 02:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 02:38 PM IST
सार

2011 विश्व कप में भी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से हारी थी। इसके बाद खिताब जीता था। इस साल भी भारत दक्षिण अफ्रीका से हार चुका है और पाकिस्तान को हरा चुका है। 
 

विज्ञापन
will 2011 world Cup coincidence make Team India champion or australia will defend its title
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम को अपने तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, भारत के कई फैंस टीम इंडिया की इस हार से ज्यादा दुखी नहीं हैं। कई फैंस को इस बात की खुशी है कि अब पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है वहीं, कई फैंस का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार एक संयोग का नतीजा है और अब भारत का चैंपियन बनना तय हो चुका है। 
विज्ञापन


2011 विश्व कप में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से हारी थी, लेकिन अंत में खिताब अपने नाम किया था। कई भारतीय फैंस का मानना है कि इस बार भी भारत खिताब जीतेगा। 
विज्ञापन

Virat Kohli Video: ऑस्ट्रेलिया में एक और विवाद, कमरे में फैन के घुसने से विराट नाराज, उठाया निजता का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 से कितने मिलते हैं हालात?
साल 2011 में भारत ने नीदरलैंड के हराया था। इस बार भी ऐसा हुआ है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 में नीदरलैंड की टीम को मात दी थी और तब भी भारत फाइनल में पहुंचा था। 2011 में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था और इस बार भी ऐसा हो चुका है। 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद रहते भारत के खिलाफ मैच जीता था और इस बार भी ऐसा हुआ है। 

आयरलैंड की टीम ने 2011 में भी उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को मात दी थी और इस बार भी आयरलैंड ने ऐसा किया है। इसके बाद भारतीय फैंस मान रहे हैं कि भारतीय टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली है। हालांकि, 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था और इस बार टी20 विश्व कप में ऐसा हो रहा है। इसके अलावा भारत 2011 विश्व कप की मेजबानी कर रहा था और चैंपियन बना था। ऐसे में अगर यह संयोग मेजबान टीम के पक्ष में हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीत सकती है। 

IND vs SA: कप्तान रोहित ने बताया- दक्षिण अफ्रीका से क्यों हारा भारत, अश्विन से 18वां ओवर कराने की वजह भी बताई

अब तक टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई है मेजबान टीम
1996 में श्रीलंका पहली ऐसी टीम बनी थी, जो मेजबान रहते हुए चैंपियन बनी थी। हालांकि, इस विश्व कप के सभी मैच श्रीलंका में नहीं हुए थे। फाइनल मैच ही श्रीलंका में नहीं हुआ था। 2011 में भारत पहली ऐसी टीम बनी, जिसने अपनी धरती पर फाइनल मैच खेला और जीत हासिल की। इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने भी यह कारनामा किया। 

हालांकि, टी20 विश्व कप में अब तक मेजबान टीम खिताब नहीं जीत पाई है। चैंपियन बनना तो दूर टी20 विश्व कप में मेजबान टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाती है। अब तक सात टी20 विश्व कप हो चुके हैं और सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है कि मेजबान टीम फाइनल में पहुंची है। 2012 में मेजबान श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वेस्टइंडीज ने उसे हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed