फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs SA 2nd T20: West Indies beat South Africa by 30 runs, took 2-0 lead in three match series

WI vs SA: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, सीरीज में 2-0 के अजेय बढ़त हासिल की

Mon, 26 Aug 2024 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Aug 2024 11:46 AM IST
सार

पहला टी20 वेस्टइंडीज ने सात विकेट से अपने नाम किया था। तीसरा और आखिरी मुकाबला 28 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
WI vs SA 2nd T20: West Indies beat South Africa by 30 runs, took 2-0 lead in three match series
रोवमन पॉवेल और एडेन मार्करम - फोटो : Windies Cricket twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ रोवमन पॉवेल की अगुआई वाली विंडीज टीम ने एडेन मार्करम की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से 13 छक्के लगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम छह ही छक्के लगा सकी। पहला टी20 वेस्टइंडीज ने सात विकेट से अपने नाम किया था। तीसरा और आखिरी मुकाबला 28 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 179 रन बनाए। एक समय 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 114 रन था। शाई होप ने 22 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। कप्तान रोवमन पॉवेल ने 22 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 35 रन का योगदान दिया। एलिक अथनाजे ने 21 गेंद में 28 रन और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 19 रन बनाए। वहीं, रोस्टन चेज सात रन और शेरफेन रदरफोर्ड 18 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। रोमारियो शेफर्ड नौ रन और अकील हुसैन तीन रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लिजाड विलियम्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, पैट्रिक क्रुगर को दो विकेट मिले और ओटनील बार्टमैन को एक विकेट मिला। 

दक्षिण अफ्रीका ने आक्रामक शुरुआत की और चार ओवर के बाद उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन था, लेकिन वह इस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया और उसकी पूरी टीम 19.4 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई। रेयान रिकेलटन 13 गेंद में 20 रन, रीजा हेंड्रिक्स 18 गेंद में 44 रन, कप्तान एडेन मार्करम नौ गेंद में 19 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंद में 28 रन और रसी वान डर डुसेन 24 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

विज्ञापन

डोनोवन फरेरा चार रन, क्रुगर छह रन, ब्योर्न फोर्तुइन दो रन और बार्टमैन एक रन बनाकर आउट हुए। लिजाड खाता नहीं खोल सके और मफाका तीन रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अकील हुसैन को दो विकेट मिले। मैथ्यू फोर्डे और गुडाकेश मोती को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका को अंतिम चार ओवर में 42 रन की जरूरत थी, लेकिन उसकी पारी लड़खड़ा गई। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज रीज़ा हेंड्रिक्स ने 18 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जिसमें उनकी टीम के छह छक्कों में से दो छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed