फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs ENG: West Indies defeated england by 10 wickets in 3rd test, clinch botham richards trophy

WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, बॉथम-रिचर्ड्स ट्रॉफी पर किया कब्जा

Mon, 28 Mar 2022 09:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Mar 2022 09:47 AM IST
सार

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में कैरेबियाई टीम ने चौथे दिन ही जीत हासिल कर ली। क्रेग ब्रेथवेट की अगुआई में मेजबान वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज की टीम ने जीत के साथ ही तीन मैचों की बॉथम-रिचर्ड ट्रॉफी पर भी कब्ज़ा कर लिया।

विज्ञापन
WI vs ENG: West Indies defeated england by 10 wickets in 3rd test, clinch botham richards trophy
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में कैरेबियाई टीम ने चौथे दिन ही जीत हासिल कर ली। क्रेग ब्रेथवेट की अगुआई में मेजबान वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज की टीम ने जीत के साथ ही तीन मैचों की बॉथम-रिचर्ड ट्रॉफी पर भी कब्ज़ा कर लिया। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 28 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया था जिसे उसे सिर्फ 29 गेंदों में ही हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


ग्रेनाडा के राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। उसका यह फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। कैरेबियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 23 के स्कोर पर पहला झटका दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने देखते-देखते 90 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मेहमान टीम 100 रन के अंदर ही ढेर हो जाएगी लेकिन साकिब महमूद (49) और जैक लीच (41*) ने मिलकर आखिरी विकेट के लिए 90 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और स्कोर को 204 तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने भी पहली बार खराब शुरुआत की और उसने भी 95 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए। लेकिन जोशुआ डा सिल्वा (100*) ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर अहम साझेदारियां की। उन्होंने नौवें विकेट के लिए केमार रोच के साथ 68 और आखिरी विकेट के लिए जेडन सील्स के साथ 52 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 297 रन तक पहुंचाया। इस हिसाब से मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 93 रनों की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी बेहद शर्मनाक रही। जो रुट की अगुआई वाली इंग्लिश टीम के शीर्ष क्रम ने एक बार फिर से खराब प्रदर्शन किया। काइल मायर्स की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और एक-एक कर के ताश की पत्तों की तरह ढह गए। पूरी टीम जैसे-तैसे सिर्फ 120 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से जैक लीस ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि वेस्टइंडीज की तरफ से काइल मायर्स ने पांच विकेट झटके।

वेस्टइंडीज ने महज 28 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। उसकी तरफ से कप्तान ब्रेथवेट 21 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed