{"_id":"61f240fc435e1f390952cdf6","slug":"wi-vs-eng-3rd-t20-england-beaten-by-west-indies-in-3rd-t20i-rovman-powell-scores-107-from-53-balls","type":"story","status":"publish","title_hn":"WI vs ENG: आईपीएल नीलामी से पहले इस बल्लेबाज ने लगाया तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 20 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs ENG: आईपीएल नीलामी से पहले इस बल्लेबाज ने लगाया तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 20 रन से हराया
Thu, 27 Jan 2022 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Jan 2022 12:21 PM IST
सार
रोवमन पॉवेल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
रोवमन पॉवेल और निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल के लिए 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए टी-20 मैच में शानदार शतक जड़ा। इसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 20 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम इस मैच में रेगुलर कप्तान इयोन मॉर्गन के बिना उतरी थी। मोईन अली इंग्लैंड टीम की कमान संभाल रहे थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 224 रन बनाए। पॉवेल ने 53 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 43 गेंदों पर 70 रन बनाए।
जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन ही बना सकी। इंग्लिश टीम की ओर से टॉम बैन्टन ने 39 गेंदों पर 73 रन और फिलिप सॉल्ट ने 24 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहला टी-20 वेस्टइंडीज ने और दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीता था।
पॉवेल के साथ पूरन की रिकॉर्ड साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 48 रन तक टीम के दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद पूरन और रोवमन पॉवेल ने तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी निभाई। 48 रन बनाने के साथ ही पूरन ने टी-20 प्रारूप में 4000 रन भी पूरे कर लिए। इसके बाद उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पांचवां अर्धशतक लगाया। वहीं, ओवरऑल टी-20 फॉर्मेट में पूरन का यह 20वां अर्धशतक रहा।
विज्ञापन
शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे बल्लेबाज
इसके बाद पॉवेल ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने सिक्स के साथ फिफ्टी पूरी की। पूरन 43 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। अपनी पारी में पूरन ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। दूसरे छोर से पॉवेल ने चौके-छक्कों की बारिश जारी रखी। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक जमाया। वह ऐसा करने वाले तीसरे कैरिबियाई बल्लेबाज बने। उनसे पहले एविन लुईस और क्रिस गेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं।
पॉवेल ने पारी में 10 छक्के लगाए
पॉवेल 53 गेंद पर 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रीस टॉपले ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में पॉवेल ने चार चौके और 10 छक्के लगाए। आखिर में रोमारियो शेफर्ड पांच गेंदों पर 11 रन और कप्तान कीरोन पोलार्ड चार गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से टॉपले, जॉर्ज गार्टन, तिमल मिल्स, लिविंगस्टोन और आदिल रशीद को एक-एक विकेट मिला।
शतक लगाने के बाद रोवमन पॉवेल
बैन्टन ने लगाया तूफानी अर्धशतक
225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जेसन रॉय 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बैन्टन ने जेम्स विंस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। विंस नौ गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान मोईन शून्य पर पवेलियन लौटे। लियाम लिविंगस्टोन भी 11 रन ही बना सके। इस बीच बैन्टन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया।
सॉल्ट ने 57 रन की आक्रामक पारी खेली
बैन्टन 39 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिलिप सॉल्ट ने 24 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 57 रन की आक्रामक पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर पर उनका साथ निभाने के लिए कोई मौजूद नहीं था। हैरी बुक 10 रन, गार्टन 2 रन, रशीद 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सॉल्ट के रूप में इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा। इस तरह इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बना सकी।
पॉवेल को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने तीन विकेट लिए। वहीं, कप्तान पोलार्ड को दो विकेट मिले। शेल्डन कॉट्रेल, अकील हुसैन और होल्डर को एक-एक विकेट मिला। पॉवेल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा।