फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs AUS: Steve Smith ready to play in the second Test match, did not play the first match due to injury

WI vs AUS: स्टीव स्मिथ विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए तैयार, चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेले थे

Mon, 30 Jun 2025 05:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जॉर्ज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जॉर्ज Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

इस 36 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने घाव को साफ करने, टांके लगाने और अंगुली में पट्टी लगाने के बाद तुरंत लंदन छोड़ दिया।

विज्ञापन
WI vs AUS: Steve Smith ready to play in the second Test match, did not play the first match due to injury
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने दाएं हाथ की छोटी उंगली पर लगी चोट से उबरने के लिए बेसबॉल का सहारा लिया और अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। स्मिथ को इस महीने की शुरुआत में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान पहली स्लिप में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा का मुश्किल कैच लेने की कोशिश करते समय दाहिने हाथ की छोटी अंगुली में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

इस 36 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने घाव को साफ करने, टांके लगाने और अंगुली में पट्टी लगाने के बाद तुरंत लंदन छोड़ दिया। चोट के अपने आप ठीक होने का इंतजार करने के बजाय उन्होंने न्यूयॉर्क में ‘‘बेसबॉल केज’’ में जाने का फैसला किया, जहां उनका एक अपार्टमेंट है। चोट के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में उन्होंने सख्त क्रिकेट गेंद का सामना करने से पहले नेट पर टेनिस गेंद और अन्य हल्की गेंदोें से अभ्यास शुरू किया। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने स्मिथ के हवाले से कहा, 'मेरे दोस्त ने मुझे इसके बारे में बताया, जो कि आदर्श था, क्योंकि वहां (न्यूयॉर्क में) मौसम काफी गर्म था। मैंने बेसबॉल केज में अभ्यास किया जिससे मुझे जल्दी ठीक होने में मदद मिली।' बेसबॉल केज एक जालीदार घेरा होता है, जो क्रिकेट के नेट जैसा ही होता है। बेसबॉल खिलाड़ी इसका उपयोग हिटिंग का अभ्यास करने के लिए करते हैं। स्मिथ ने अपनी बल्लेबाजी की फुटेज ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ को भेजी, जो उनकी प्रगति से खुश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed