{"_id":"68736af4fe1a05431207caa3","slug":"wi-vs-aus-3rd-test-australia-team-all-out-for-225-runs-in-first-innings-shamar-joseph-took-four-wickets-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs AUS: पहली पारी में 225 रन पर सिमटा ऑस्ट्रेलिया, कोई बल्लेबाज 50+ नहीं बना पाया, शमार जोसेफ को चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs AUS: पहली पारी में 225 रन पर सिमटा ऑस्ट्रेलिया, कोई बल्लेबाज 50+ नहीं बना पाया, शमार जोसेफ को चार विकेट
Sun, 13 Jul 2025 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंगस्टन (जमैका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंगस्टन (जमैका)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:44 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले शमार जोसेफ (33 रन पर चार विकेट), जस्टिन ग्रीव्स (56 रन पर तीन विकेट) और जेडन सील्स (59 उन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 70.3 ओवर में 225 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : @windiescricket twitter
विस्तार
शमार जोसेफ की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 225 रन पर समेटने के बाद एक विकेट पर 16 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने एकमात्र विकेट केवलोन एंडरसन (03) का गंवाया जिन्हें अपना 100वां टेस्ट खेल रहे मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।
स्टार्क 100 टेस्ट मैच की उपलब्धि हासिल करने वाले 16वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग आठ रन, जबकि कप्तान रोस्टन चेज तीन रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार्क 100 टेस्ट मैच की उपलब्धि हासिल करने वाले 16वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग आठ रन, जबकि कप्तान रोस्टन चेज तीन रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से पीछे है।
विज्ञापन
BIG Day 2️⃣ ahead at Sabina Park!🇯🇲 #WIvAUS | #FullAhEnergy pic.twitter.com/wrf2awYqA4
— Windies Cricket (@windiescricket) July 13, 2025
विज्ञापन
Trending Videos
ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले शमार जोसेफ (33 रन पर चार विकेट), जस्टिन ग्रीव्स (56 रन पर तीन विकेट) और जेडन सील्स (59 उन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 70.3 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सैम कोन्सटास (17) का विकेट गंवाकर लंच तक एक विकेट पर 50 रन बनाए। उन्हें ग्रीव्स ने पगबाधा किया।
Electric bowling under the lights ⚡️👌#WIvsAUS | #MenInMaroon | #FullAhEnergy pic.twitter.com/2fBzUoB9Up
— Windies Cricket (@windiescricket) July 13, 2025
दूसरे सत्र में भी ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (23) और कैमरन ग्रीन (46) के विकेट गंवाकर स्कोर तीन विकेट पर 138 रन तक पहुंचाया। ख्वाजा को जोसेफ ने विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया, जबकि ग्रीन को सील्स ने बोल्ड किया। तीसरा सत्र हालांकि वेस्टइंडीज के नाम रहा और उसके गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम सात विकेट 68 रन पर चटकाए। स्टीव स्मिथ 48 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे। वहीं, हेड 20 रन, ब्यू वेबस्टर एक रन, एलेक्स कैरी 21 रन और कप्तान पैट कमिंस 24 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क खाता नहीं खोल सके, जबकि हेजलवुड चार रन बनाकर आउट हुए। बोलैंड पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
Anderson PHILLIP...HOW!?🤯#WIvAUS | #FullAhEnergy pic.twitter.com/WaZxSoCU1v
— Windies Cricket (@windiescricket) July 13, 2025