{"_id":"61b6b9f338800e15171d2467","slug":"why-virat-kohli-is-a-better-captain-than-joe-root-against-australia-former-pakistan-captain-salman-butt-gave-three-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलना: सलमान बट किंग कोहली को मानते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रूट से बेहतर कप्तान, बताई यह वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तुलना: सलमान बट किंग कोहली को मानते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रूट से बेहतर कप्तान, बताई यह वजह
Mon, 13 Dec 2021 08:41 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:41 AM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने विराट कोहली और जो रूट की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी करने के अंदाज पर बयान दिया है। उनका कहना है कि विराट कंगारू टीम के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आते हैं जबकि रूट में यह दृष्टिकोण नजर नहीं आताा।
विज्ञापन
विराट कोहली और जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली और जो रूट की कप्तानी को लेकर तुलना की है। इस दौरान उन्होंने यह बताया कि कंगारू टीम के खिलाफ खेलते हुए कप्तानी करने में कौन बेहतर कप्तान है। सलमान का यह बयान ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को मिली 9 विकेट की शर्मनाक हार के बाद आया है। इस दौरान सलमान बट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर विराट कोहली की सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज को लेकर उनकी तारीफ की।
विज्ञापन
विराट के पास पॉजिटिव एटिट्यूड
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज की जरूरत होती है जो विराट के पास है। उन्होंन आगे कहा, कंगारू टीम को चुनौती देने के लिए विराट के पास पॉजिटिव एटिट्यूड है और उनका यह इरादा मैदान पर काफी कारगर साबित होता है। सलमान के मुताबिक, जब प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ आक्रामक दृष्टिकोण की बात आती है तो विराट कोहली इस मामले में जो रूट से काफी आगे हैं, ब्रिस्बेन टेस्ट में जब इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष कर रही थी तो उनके चेहरे पर साफ तनाद दिख रहा था, लेकिन ऐसा तनाव हम विराट के चेहरे पर नहीं देख सकते। मैदान पर विराट का दृष्टिकोण और इरादा जो रूट से काफी बेहतर है खासकर उस समय जब वह ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला कर रहे हों।
विज्ञापन
इंग्लैंड एकतरफा हारा ब्रिस्बेन टेस्ट
एशेज सीरीज के तहत ब्रिस्बेने में खेले गए आठ दिसंबर से पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर एकतरफा जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 147 और दूसरी में 297 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग्स में 425 रन रन बनाए थे। इस तरह कंगारू टीम को मैच जीतने के लिए 20 रनों का टारगेट मिला जो उसने एलेक्स कैरी का विकेट खोकर पूरा कर लिया। ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा जो डे/नाइट टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन