फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Naveen ul Haq who had verbal exchange with virat kohli in RCB vs LSG IPL 2023 Match

Naveen-ul-Haq: कौन हैं 'नवीन' जिनकी वजह से हुई कोहली और गंभीर की लड़ाई, अफगानिस्तान से आईपीएल तक कैसे पहुंचे

Tue, 02 May 2023 01:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 May 2023 01:59 PM IST
सार

23 साल के नवीन उल हक अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हैं। टी20 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में उन्हें आईपीएल का टिकट मिल गया। हालांकि, अपनी गेंदबाजी से ज्यादा वह कोहली के साथ विवाद की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
 

विज्ञापन
Who is Naveen ul Haq who had verbal exchange with virat kohli in RCB vs LSG IPL 2023 Match
नवीन उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच के बाद नवीन उल हक लगातार चर्चा में बने हुए हैं। विराट कोहली के साथ बहस के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान का यह तेज गेंदबाज आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से ज्यादा विराट कोहली के साथ विवाद की वजह से चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते हैं कि नवीन उल हक कौन हैं और आईपीएल तक कैसे पहुंचे। 
विज्ञापन


बचपन में भारत थी पसंदीदा टीम
साल 1999 में काबुल में जन्म लेने वाले नवीन के बचपन का अधिकतर समय पाकिस्तान में बीता। अफगानिस्तान में युद्ध के हालात होने की वजह से उनका परिवार पाकिस्तान में रहता था। इस समय अफगानिस्तान की टीम एसोसिएट टीम भी नहीं थी और भारत नवीन की पसंदीदा टीम थी। वह इरफान पठान, एस श्रीसंत और जहीर खान जैसे खिलाड़ियों को पसंद करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के साथ हमेशा लड़ते रहे
नवीन बचपन से ही अपने भाई के साथ टेप बॉल क्रिकेट खेलते थे। वह विकेटकीपर बल्लेबाज थे। हालांकि, दोनों भाईयों में हमेशा अनबन रहती थी और दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेलते थे। जब नवीन ने पहली बार लेदर गेंद देखी तो उन्होंने गेंदबाज बनने का और क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया। भाई की मदद मिलने पर उनके पिता भी राजी हो गए और नवीन का दाखिला क्रिकेट एकेडमी में हो गया। 



नवीन ने शुरुआत तो बहुत साधारण की, लेकिन समय के साथ वह बेहतर गेंदबाज होते चले। पाकिस्तान से लौटने के तुरंत बाद, वह 11 साल की उम्र में अफगानिस्तान की अंडर-16 टीम के लिए खेल रहे थे। जब वह 15 साल के हुए तो देश की अंडर-19 टीम का हिस्सा बन गए। 17 साल की उम्र में उन्होंने अपने देश की मुख्य टीम के लिए पहला मैच खेला और इसके बाद मुड़कर नहीं देखा।

आईपीएल में कैसे पहुंचे
अफगानिस्तान के लिए सात वनडे में 14 विकेट और सिर्फ 5.79 के इकोनॉमी रेट से रन देने वाले नवीन कम समय में ही आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरों में आ गए। उन्होंने अब तक 27 टी20 में अपने देश के लिए 34 विकेट लिए हैं और 8.11 के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। वह दुनियाभर की टी20 लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इसी वजह से आईपीएल ऑक्शन में भी नीलामी के लिए उनका नाम शामिल किया गया। हालांकि, लखनऊ के अलावा किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया और वह अपने बेस प्राइस 50 लाख में बिक गए। आईपीएल में उन्होंने अब तक चार मैचों में सात विकेट लिए हैं और सिर्फ 6.12 के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं, लेकिन वह कोहली के साथ विवाद के बाद चर्चा में आए हैं। 
 

पहले भी रहा विवादों से नाता
नवीन पहले भी विवादों में रहे हैं। श्रीलंका प्रीमियर लीग के छठे मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और नवीन के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। कैंडी टस्कर्स ने इस मैच में गाले ग्लैडिएटर्स को 25 रनों से हरा दिया था। मैच के दौरान नवीन को ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपशब्द बोलते हुए देखा गया। ऐसे में मुनाफ पटेल सहित टस्कर्स के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने युवा अफगान गेंदबाज को हाथापाई से बचाने की कोशिश की, लेकिन नवीन भिड़ने के लिए तैयार थे। मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तब अफरीदी और नवीन एक-दूसरे के सामने आए। अफरीदी ने मुस्कुराते हुए नवीन से पूछा कि वह आमिर से क्या कह रहे थे। जवाब में नवीन ने विशेष रूप से अपमानजनक जवाब दिया, जिसके बाद अफरीदी आगबबूला हो गए थे।
 

विराट से कैसे भिड़े
लखनऊ और बैंगलोर के मैच में विराट कोहली ने दौड़ते हुए नवीन उल हक से कुछ कहा। इसके जवाब में नवीन ने भी कुछ कहा। इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई। मैच के बाद जब दोनों खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब भी विराट और नवीन उल हक भिड़ गए। विराट कोहली नवीन से काफी सीनियर खिलाड़ी हैं, लेकिन नवीन ने कभी भी अपने सीनियर का सम्मान नहीं किया। इसी वजह से उनकी आधी मैच फीस काट ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed