फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केएल राहुल को देखते ही याद आए महान राहुल द्रविड़, कारण वीरेंद्र सहवाग

Fri, 15 Jun 2018 03:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 03:25 PM IST
सार

  reminds of Rahul Dravid

विज्ञापन
When KL Rahul came to bat at number 3, Virender Sehwag reminds of Dravid

भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरु हुए ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों का बल्ला जमकर गरजा। पहले शिखर धवन ने शतक जड़ा तो दूसरे ओपनर मुरली विजय (105) ने भी सैकड़ा जमाया। शिखर धवन के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब केएल राहुल उतरे तो वीरेंद्र सहवाग को राहुल द्रविड़ याद आ गए।

When KL Rahul came to bat at number 3, Virender Sehwag reminds of Dravid

सहवाग ने ट्वीट कर इसका कारण भी बता दिया। ओपनर शिखर धवन (107) के आउट होने के बाद लोकेश राहुल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे तो पूर्व खतरनाक ओपनर वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया- अरसों बाद एक राहुल नंबर-3 पर।

 

When KL Rahul came to bat at number 3, Virender Sehwag reminds of Dravid
दरअसल, 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ नंबर तीन पर आकर टीम इंडिया की ढाल बन जाते थे। नाम के अलावा एक और बात जो दोनों ही बल्लेबाजों को एक-दूसरे के करीब लाती है वह है, कर्नाटक। लोकेश राहुल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि राहुल द्रविड़ भी कर्नाटक के लिए ही खेलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
When KL Rahul came to bat at number 3, Virender Sehwag reminds of Dravid
साल 2012 में क्रिकेट से संन्यास ले चुके 45 वर्षीय राहुल द्रविड़ के नाम 164 टेस्ट मैचों में 13288 रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक जड़े हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं। वहीं, लोकेश राहुल अपने करियर का 24वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
When KL Rahul came to bat at number 3, Virender Sehwag reminds of Dravid
इस मुकाबले में केएल राहुल ने 64 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया 6 विकेट खोकर 347 रन बना चुकी है। हार्दिक पांड्या 10* और रविचंद्रन अश्विन 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed