टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इतिहास रच दिया। 'गब्बर' ने अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन जमकर 'दादागिरी' दिखाई। अफगानी गेंदबाजों की जोरदार धुनाई करते हुए धवन ने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा।
96 गेंदों पर खेली अपनी 107 रन की पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे दुनिया का कोई दूसरा खिलाड़ी छू भी नहीं पाएगा। 18 चौक्के और 3 छक्को से सजी अपनी पारी के दौरान धवन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ भविष्य में और भी खिलाड़ी शतक जमाएंगे, लेकिन इस टीम के खिलाफ पहली सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड इस खब्बू बल्लेबाज के ही नाम रहेगा। मैच की शुरूआत से ही शिखर आज अलग ही रंग में नजर आ रहे थे। उन्होंने शुरू से ही अफगानी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए बल्लेबाजी की।
धवन उस 'शिखर' पर पहुंचे जिसे आजतक कोई भारतीय छू नहीं पाया, ब्रैडमैन के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
विराट कोहली की अनुपस्थिती में टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मगर पारी के 10वें ओवर में ही धवन को जीवनदान मिल गया। अफगानी गेंदबाज वफादार की गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर अहमद शहजाद के दस्तानों पर जा समाई। जोरदार अपील होने के बावजूद अंपायर ने न तो आउट दिया और न ही अफगानी टीम ने डीआरएस का सहारा लिया।
जब ये घटना घटी तो शिखर 23 रन बनाकर खेल रहे थे। यह गलती अफगानिस्तान को इतनी भारी पड़ी कि धवन ने 47 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और शतक बनाने के लिए महज 87 गेंद खर्च किए। इसके अलावा धवन मैच के पहले दिन पहले ही सेशन में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी भी बन गए। अगली स्लाइड में जानिए यह कारनामा करने वाले पहले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट