फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब दुखी गांगुली कप्तानी तक छोड़ने को हो गए थे तैयार, मास्टरमाइंड भज्जी ने रचा था सारा प्लान 

Tue, 03 Jul 2018 04:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
When Harbhajan singh makes fun of team india captain Sourav Ganguly

आज का दिन हरभजन सिंह के लिए बेहद खास है। 3 जुलाई, 1980 को पंजाब में जन्में हरभजन सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। लंबे समय से बाहर चल रहे भज्जी कभी टीम इंडिया की गेंदबाजी आक्रमण के अहम किरदार थे। भज्जी की शरारत और नटखट अंदाज के चलते कई बार लोगों को हंसी आ जाती थी तो कई बार मामला उल्टा भी पड़ जाता था।

When Harbhajan singh makes fun of team india captain Sourav Ganguly

यदि उनके क्रिकेट करियर पर नजर डालें, तो वह बेहद शानदार रहा है, लेकिन इस दौरान उनसे कई विवाद भी जुड़े रहे। अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर 'भज्जू पा' को सौरव गांगुली की खोज माना जाता है, चलिए इस खास मौके पर आपसे शेयर करते हैं, सौरव गांगुली और हरभजन सिंह का एक दिलचस्प किस्सा...

When Harbhajan singh makes fun of team india captain Sourav Ganguly

यह घटना बेहद खास है। वर्ष 2005 के शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के दौरान सभी भारतीय क्रिकेटरों ने अपने कप्तान सौरव गांगुली को बेवकूफ बनाने की सोची। मास्टरमाइंड हरभजन सिंह थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Harbhajan singh makes fun of team india captain Sourav Ganguly

गांगुली पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों की शिकायत की है। सभी ने गांगुली को घेर लिया और जवाब-तलब करने लगे। गांगुली ने इन बातों को गलत बताया और कप्तानी छोड़ने तक की बात कह दी। गांगुली को दुखी देखते हुए राहुल द्रविड़ ने मामले का खुलासा किया और कहा कि आज एक अप्रैल है और आप बेवकूफ बन गए।

विज्ञापन
When Harbhajan singh makes fun of team india captain Sourav Ganguly

इसके बाद गांगुली ने अपना बैट निकाला और सबको दौड़ाना शुरू कर दिया। यह किस्सा युवराज ने एक टीवी इंटरव्यू में शेयर किया था। बहरहाल हमारी यही दुआ है कि हरभजन सिंह इसी तरह ताउम्र हंसते-मुस्कुराते रहे जल्द ही टीम इंडिया में दोबारा वापसी करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed