फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है वर्ल्ड सुपर लीग का फॉर्मेट, जिसमें आखिरी पायदान पर चल रही टीम इंडिया

Thu, 03 Dec 2020 10:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Dec 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
What is world super league, where India is standing last in points table after end of Australia series
वर्ल्ड सुपर लीग - फोटो : ट्विटर

एकदिवसीय क्रिकेट को रोमांचक बनाने आईसीसी ने वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत की, जिसका आयोजन साल 2023 में भारत में होगा, इसमें कुल 13 टीम शामिल होंगी और टॉप सात में रहने वाली टीमों को सीधे वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा। मेजबान देश होने के नाते भारत को सीधे प्रवेश मिलेगा। हालांकि उसे भी इस लीग के तहत खेलना होगा।

What is world super league, where India is standing last in points table after end of Australia series
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

जुलाई 2020 में इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज से इसकी शुरुआत हुई। 13 टीमों में 12 आईसीसी के फुल मेंबर है और आखिरी सदस्य के रूप में नीदरलैंड्स ने 2015-17 की वर्ल्ड क्रिकेट लीग जीतकर जगह बनाई है इसमें जीतने वाली टीम को 10 अंक मिलते हैं। कैनबरा वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने सुपर लीग में अपना खाता खोला है और अभी वह अपना पहला मैच खेल चुकी सभी टीमों के बीच अंतिम स्थान पर है।

What is world super league, where India is standing last in points table after end of Australia series
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

छह में से चार मैच जीतकर 40 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया अव्वल है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड नंबर के स्थान पर था। सुपर लीग में एक मैच जीतने के 10 अंक मिलते हैं, लेकिन भारत के पास सिर्फ नौ पॉइंट ही है। दरअसल, सुपर लीग में धीमे ओवर रेट के कारण पेनल्टी का प्रावधान है और भारतीय टीम पहले वन-डे में तय समय में निश्चित ओवर नहीं फेंक पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is world super league, where India is standing last in points table after end of Australia series
वर्ल्ड सुपर लीग - फोटो : ट्विटर

क्या है सुपर लीग का फॉर्मेट
दो देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज ही सुपर लीग के तहत आएगी। इस दौरान प्रत्येक टीम को आठ देशों को तीन वन-डे की एक-एक सीरीज खेलनी है। चार सीरीज घरेलू सरजमीं पर तो चार विदेश में होंगी। 13 टीमों की इस चैंपियनशिप में अभी न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को सुपर लीग के तहत वन-डे सीरीज खेलना बाकी है। जो टीमें सुपर लीग के मैच पूरे होने के बाद टॉप सात में नहीं रहेंगी उन्हें एसोसिएट देशों के साथ वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए टक्कर लेनी होगी।

विज्ञापन
What is world super league, where India is standing last in points table after end of Australia series
ICC - फोटो : social Media
रैंक टीम मैच जीत हार अंक
1. ऑस्ट्रेलिया 6 4 2 40
2. इंग्लैंड 6 3 3 30
3. पाकिस्तान 3 2 1 20
4. जिम्बाब्वे 3 1 2 10
5. आयरलैंड 3 1 2 10
6. भारत 3 1 2 9
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed