{"_id":"5c35df86bdec2256a77062f3","slug":"what-is-hardik-pandya-and-kl-rahul-controversy-every-thing-which-you-wanted-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों विवादों में हैं पांड्या-राहुल, यहां है वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर क्यों विवादों में हैं पांड्या-राहुल, यहां है वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल भारतीय क्रिकेट के दो उभरते हुए सितारे हैं। दोनों मैदान पर अपने आक्रामक खेल से विराधियों के होश उड़ाने का माद्दा रखते हैं। फैंस के बीच भी दोनों की लोकप्रियता जग-जाहिर है। मगर अब लग रहा है जैसे यही चार्म दोनों के लिए घातक साबित हो गया।
2 of 11
ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों के साथ हुआ क्या? आखिर वो कैसे हालात थे कि पांड्या को खुद माफी मांगनी पड़ी। सीओए को आखिर क्यों हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को नोटिस देना पड़ा। आइए सिलसिलेवार ढंग से आपका समझाते है पूरा मामला...
3 of 11
दरअसल, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बीते दिनों बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में पहुंचे। अगर आपने ये एपिसोड नहीं देखा है तो हम आपको बताते हैं। शो के होस्ट करन जौहर ने दोनों क्रिकेटर्स से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पांड्या ने अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
उन्होंने एक वाकया सुनाया, जब वे अपने माता-पिता के साथ एक पार्टी में गए थे। वहां उन्होंने पार्टी में मौजूद लड़कियों के साथ हार्दिक के 'सीन' के बारे में पूछा, जिस पर हार्दिक ने कुछ लड़कियों की ओर इशारा किया और कहा, 'ये वाली, ये वाली और ये वाली'।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।