{"_id":"0a107d98-80bb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"west-indies-sweeps-zimbabwe-in-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे का किया सफाया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे का किया सफाया
सेंट जार्ज (ग्रेनाडा)/एजेंसी
Updated Wed, 27 Feb 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज करके जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। नेशनल स्टेडियम में खेले गए अंतिम मैच में वीरासामी पेरमोल ने 40 रन पर तीन विकेट झटके और डैरेन ब्रावो ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे को पहले वनडे में शानदार 156 रनों से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम को सात विकेट से मात दी थी।
विज्ञापन
अंतिम वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 211 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 22 गेंदे शेष रहते हुए 46.2 ओवरों में 215 रन बनाकर पांच विकेटों से फइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज कीरन पावेल ने पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाए। रामनरेश सरवन ने 19 और डैरेन ब्रावो ने पांच चौकों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और पूरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।
वेस्टइंडीज की ओर से मैच में सर्वाधिक तीन विकेट पेरमोल ने झटके। टिनो बेस्ट ने 38 रन देकर दो विकेट तथा ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट झटके। जबकि एक विकेट सुनील नारायण मिला।
जिम्बाब्वे की ओर से चामू चिबाबा ने सर्वाधिक नाबाद 48 रनों की पारी खेली जबकि सिबांडा ने 41 रन और ब्रेंडन टेलर ने 39 रन बनाए।