{"_id":"5ced408cbdec22072f0a0d15","slug":"west-indies-scores-421-runs-against-new-zealand-in-world-cup-2019-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास मैच में पहली बार पार हुआ 400 का आंकड़ा, वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को दिया 422 रनों का लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभ्यास मैच में पहली बार पार हुआ 400 का आंकड़ा, वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को दिया 422 रनों का लक्ष्य
Wed, 29 May 2019 08:18 AM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 29 May 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
शाई होप
वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आखिरी अभ्यास मैच में वेस्ट इंडीज की टीम ने वो कर दिखाया है, जो अभी तक खेले गए विश्व कप के किसी भी अभ्यास मैच में नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विलियमसन के इस फैसले को वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और इविन लुईस की सलामी जोड़ी ने जल्द ही गलत साबित कर दिया।
विज्ञापन
गेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में तीन छक्के और चार चौके की मदद से 36 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने, जबकि लुईस ने धीमे-धीमे अपनी पारी को बढ़ाते हुए अर्धशतक जड़ा और नीशम ने उन्हें सेंटनर के हाथों कैच कराकार वापस पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
गेल के बाहर जाने के बाद उनकी जगह आए शाई होप ने 86 गेंदों में शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली। होप की पारी से वेस्ट इंडीज बड़े स्कोर की और मजबूती से बढ़ने लगा और न्यूजीलैंड के गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए। गेंदबाजों की कुटाई की रही सही कसर आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों में 54 रन बनाकर पूरी कर दी।
कप्तान होल्डर ने 32 गेंदो में 47 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के दम पर वेस्ट इंडीज ने 49.2 ओवर में 421 रन पर ऑलआअट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट रहे, बोल्ट ने 9.2 ओवर में 50 रन देकर 4 सफलता हासिल की। वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को 422 रनों का लक्ष्य दिया है।