{"_id":"605d621f8ebc3e8ca5341244","slug":"west-indies-nkrumah-bonner-hits-113-runs-not-innings-against-sri-lanka-at-antigua-in-draw-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष: क्रुमाह बोनर का शतकीय प्रहार, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट ड्रॉ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संघर्ष: क्रुमाह बोनर का शतकीय प्रहार, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट ड्रॉ
Fri, 26 Mar 2021 09:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच एंटीगा में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। कैरबियन टीम की ओर से दूसरी पारी में क्रुमाह बोनर शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने मैच में नाबाद 113 रन बनाए। उनके अलावा कायल मेयर्स ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार बैटिंग के चलते वेस्टइंडीज हार टालने में सफल रहा। बोनर को जुझारू पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 375 रनों की टारगेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 12 रनों पर गिर गया। इसके बाद कप्तान क्रेग ब्रैथवेट भी ज्यादा देर नहीं टिके। एक समय ऐसा लगा कि श्रीलंका मैच आसानी से जीत लेगा। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबााजी करने आए क्रमाह बोनर ने वेस्टइंडीज को अनहोनी से बचा लिया।
विज्ञापन
A maiden Test century from Nkrumah Bonner helped @windiescricket secure a draw in the first #WIvSL Test.
— ICC (@ICC) March 25, 2021
विज्ञापन
बोनर ने कायल मेयर्स के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए श्रीलंका के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मेयर्स ने इस मुकाबले में 52 रनों की पारी खेली। जबकि जेसन होल्डर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। विंडीज टीम को अपने खिलाड़ियों से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन जब पांचवें दिन का खेल समाप्त हुआ तो विंडीज टीम ने 4 विकेट पर 236 रन बनाए।
इससे पहले श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 476 रन बनाए थे। मेहमान टीम की ओर से पाथुम निसांका ने 103 रन बनाए जबकि निरोसन डिकवेला ने 96 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ओशाडा फर्नांडो ने 91 और धनंजय डिसिल्वा ने 50 रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका अपनी पहली में सिर्फ 169 रनों पर ढेर हो गई थी।
वहीं वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 271 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज को 102 रनों की बढ़त मिली। लेकिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के गेंदबाज कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए। जिसकी वजह से श्रीलंका दूसरी पारी में 476 रन बनाने में सफल रही।