फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies cricket board not happy with sammy
WI Inning
114/4 (12.2 ov)
Roston Chase 5(2)*
Sherfane Rutherford 33 (20)
IND elected to bowl

वेस्टइंडीज बोर्ड ने लगाई कप्तान डेरेन सैमी को फटकार

Wed, 06 Apr 2016 11:02 AM IST
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
west indies cricket board not happy with sammy
- फोटो : Reuters

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड टी-20 खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान डेरेन सैमी के बयान को 'गैरजरुरी' बताते हुए उनकी

विज्ञापन

आलोचना की है। बोर्ड अध्यक्ष की ओर से कप्तान की टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी गई है।

वेस्टइंडीज की टीम ने रविवार को कोलकाता में खेले गए फाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीती था। मैच के बाद कप्तान
सैमी ने बोर्ड की जमकर आलोचना की थी।

उन्होंने कहा था, ''हमें कई दिक्क़तें थीं। हम अपने ही बोर्ड से अपमानित महसूस करते थे।'' सैमी ने ये भी बताया कि दुबई कैंप में टीम
के पास यूनिफॉर्म तक नहीं थी।

समाचार ऐजेंसियों के अनुसार, सैमी के बयान के बाद वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अध्यक्ष डेव कैमरुन ने वर्ल्ड ट्वेंटी-20 आयोजकों की
सराहना की गई है और कप्तान की आलोचना की है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया, "अध्यक्ष वेस्ट इंडीज की पुरुष टीम के कप्तान डेरेन सैमी के मैच के बाद
कही गई बातों के लिए माफी मांगते हैं। ये बयान पूरी तरह गैरज़रूरी था। वो उन लाखों फैन्स से वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से
माफी चाहते हैं।"

बयान में ये जानकारी भी दी गई है कि बोर्ड अध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed