फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Cricket Board has refused Pakistan Cricket Board's proposal to change white-ball series

WI vs PAK: पाकिस्तान को झटका, वेस्टइंडीज ने ठुकराया प्रस्ताव; सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं होगा बदलाव

Sat, 19 Jul 2025 10:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Jul 2025 10:53 PM IST
सार

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज बोर्ड से तीन वनडे मैच रद्द करके टी20 सीरीज को पांच या छह मैचों तक बढ़ाने का अनुरोध किया था। लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बदलाव की मांग को ठुकरा दिया है।

विज्ञापन
West Indies Cricket Board has refused Pakistan Cricket Board's proposal to change white-ball series
पीसीबी - फोटो : pcb

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को तगड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनकी सीमित ओवरों की सीरीज में बदलाव की मांग को ठुकरा दिया है। पाकिस्तान की टीम अगले महीने तीन टी20 मैचों की सीरीज और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
विज्ञापन


पीसीबी ने टी20 सीरीज बढ़ाने का किया था अनुरोध
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच एक, तीन और चार अगस्त को होने हैं, जबकि वनडे मैच आठ 10 और 12 अगस्त को खेले जाएंगे। पीसीबी सूत्र ने बताया कि वेस्टइंडीज बोर्ड के अधिकारियों ने सिंगापुर में आईसीसी बैठक के दौरान पीसीबी के सीईओ सुमैर अहमद को सूचित किया कि वे वनडे सीरीज को टी20 मैचों से नहीं बदलेंगे। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज बोर्ड से तीन वनडे मैच रद्द करके टी20 सीरीज को पांच या छह मैचों तक बढ़ाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


पीसीबी सूत्र ने बताया, 'वेस्टइंडीज बोर्ड के अधिकारियों ने सिंगापुर में पीसीबी को स्पष्ट रूप से बता दिया की सीरीज के कार्यक्रम या प्रारूप में कोई बदलाव नहीं होगा। यह अब पीसीबी पर निर्भर करता है कि वे दौरा करना चाहते हैं या नहीं। वेस्टइंडीज बोर्ड के अधिकारी अपनी बात पर अड़े थे। उन्होंने फ्लोरिडा में टी20 मैचों और त्रिनिदाद में वनडे मैचों के लिए टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू कर दी थी।ेे
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि अब अगला कदम उठाना पीसीबी पर है क्योंकि उसने अभी तक वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed