फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies could play two Tests instead of three in Bangladesh tour says Cricket West Indies

कोरोनाकाल में बांग्लादेश दौरा: तीन टेस्ट की बजाय दो मैच खेलना चाहता है वेस्टइंडीज

Mon, 23 Nov 2020 12:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Nov 2020 12:45 PM IST
सार

बांग्लादेश जनवरी 2021 में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा। दोनों क्रिकेट टीम के बीच तीन एकदिवसीय, तीन टेस्ट और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
West Indies could play two Tests instead of three in Bangladesh tour says Cricket West Indies
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अगले साल की शुरुआत में बांग्लादेश दौरे में आने वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कार्यक्रम में बदलाव के संकेत दिए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक कोरोना संक्रमण के दौर में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने की तैयारी कर रहा है, लेकिन तीन टेस्ट मैचों की बजाय दो मैच खेलना चाहता है। अगले कुछ दिनों में पूरे मामले से पर्दा उठ सकता है।

विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए CWI के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, 'तीन से दो टेस्ट तक कम करने का विकल्प है। समस्या यह है कि हमें इसे सभी दृष्टिकोणों से देखना है। इन दिनों कोरोनो ने विश्व क्रिकेट में जो दबाव लाया है, वह राजस्व के मामले में महत्वपूर्ण है। हम बांग्लादेश आना चाहते हैं क्योंकि हम द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करते हैं।'
विज्ञापन


बांग्लादेश ने जहां मार्च 2019 के बाद से किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है तो वेस्टइंडीज कोरोना के बाद क्रिकेट की पहली ऐतिहासिक सीरीज का हिस्सा था, जब उसने जुलाई में इंग्लैंड का दौरा किया था। वेस्टइंडीज फिलहाल तीन टी-20 और दो टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का दौरा कर रहा है, जो 15 दिसंबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed