फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies beats Bangladesh in 2nd test by 17 runs, and win test series by 2-0 

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को घर में रौंदा, 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज, कॉर्नवाल ने झटके नौ विकेट

Sun, 14 Feb 2021 04:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
west indies beats Bangladesh in 2nd test by 17 runs, and win test series by 2-0 
वेस्टइंडीज ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज - फोटो : social media

वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज ने रविवार को चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 117 रन बनाकर बांग्लादेश के सामने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य रखा। विंडीज के 231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 213 रनपर ही सिमट गई और मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा दी। रहकीम कॉर्नवाल ने दोनों पारियों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट (5+4) चटकाए। कॉर्नवाल को इस उम्दा गेंदबाजी के लिए मौन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि वेस्टइंडीज की पहली पारी 409 रन के जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे। मालूम हो कि पहला टेस्ट में विंडीज ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed