फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Batter Jermaine Blackwood backs himself for scoring runs in test series against India

IND vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कैरिबियाई बल्लेबाज ने भरी हूंकार, कहा- रनों का अंबार लगा दूंगा

Sun, 25 Jun 2023 05:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 05:16 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जर्मन ब्लैकवुड आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। उनका कहना है कि वह इस सीरीज में काफी रन बनाएंगे। हालांकि, 2023 वनडे विश्व कप के क्वालिफायर में वेस्टइंडीज की टीम अच्छी लय में नहीं है।
 

विज्ञापन
West Indies Batter Jermaine Blackwood backs himself for scoring runs in test series against India
जर्मन ब्लैकवुड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होनी है, लेकिन दोनों टीमें अभी से इसकी तैयारी में जुट गई हैं। भारत के युवा खिलाड़ी एनसीए में इस दौरे से पहले अपनी फिटनेस हासिल कर रहे हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी इस सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जर्मन ब्लैकवुड ने कहा है कि अगर उन्हें भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उन्हें सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलना होगा। ब्लैकवुड 2015 में अपनी शानदार बल्लेबाजी के बारे में बात कर रहे थे, जब उन्होंने 10 मैचों में 616 रन बनाए थे, और 2020 में जब उन्हें सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ियों में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


31 वर्षीय खिलाड़ी ने इस बात पर भी जोर दिया कि घर पर कुछ स्थानीय प्रतियोगिताओं में खेलने के बाद से खेल के प्रति उनका जुनून फिर से बढ़ गया है। दाएं हाथ का यह खिलाड़ी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उस सकारात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक है, जो करियर के शुरुआत में उनके अंदर थी।
विज्ञापन


ब्लैकवुड ने एक इंटरव्यू में कहा "मैं अब काफी आश्वस्त हूं, लेकिन पिछली बार जब मैं भारत के खिलाफ खेला था तो मैंने उतने रन नहीं बनाए थे, जितने मैं चाहता था। इस बार मैं एक अलग स्थिति में हूं क्योंकि मैं बड़ी पारी खेलने के लिए बहुत तैयारी कर रहा हूं और उम्मीद है कि मैं ऐसा कर सकता हूं। पिछले दो वर्षों से हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और इस साल हम इसे एक पायदान ऊपर ले जाना चाहते हैं। भारत दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक है, लेकिन हमें अच्छी लड़ाई लड़नी होगी और हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो यह कर पाने में सक्षम हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार जब ब्लैकवुड और वेस्टइंडीज ने कैरेबियन में भारत का सामना किया था, तो मेजबान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2019 में सबीना पार्क में वह कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में मैच का हिस्सा बने थे। वेस्टइंडीज और भारत 12 जुलाई से दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। यह सीरीज 2023-2025 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट 12-16 जुलाई तक विंडसर पार्क, डोमिनिका में और दूसरा टेस्ट 20-24 जुलाई तक क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह दोनों टीमों के बीच 100वां टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed