फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   weather forecast of india and australia odi series at bengaluru m chinnaswamy stadium

बंगलूरू वनडे पर भी मंडरा रहा बारिश का खतरा, टीम इंडिया नहीं कर पाई अभ्यास

Thu, 28 Sep 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 28 Sep 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
 weather forecast of india and australia odi series at bengaluru m chinnaswamy stadium
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा वनडे आज बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। मगर मैच से पहले ये खबरें आ रही है कि बेंगलुरु में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अगले दो दिन शहर में खराब मौसम की भविष्यवाणी की गई है। क्यूरेटर पिच को सूखा रखने पर काम कर रहे हैं और स्टेडियम की निकासी प्रणाली भी काफी अच्छी है। गौरतलब है कि टीम इंडिया को बारिश के कारण बुधवार को अपने ट्रेनिंग सेशन को अधूरा छोड़ना पड़ा, क्योंकि हल्की बारिश के चलते चिन्नास्वामी मैदान को कवर से ढक दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- INDvAUS: बेंगलुरू में 'परफेक्ट-10' के इरादे से उतरेगी विराट सेना

हल्की-हल्की बारिश के कारण मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिलकुल भी अभ्यास नहीं किया। मेजबान टीम को दोपहर में नेट पर बस केवल दो घंटे ही अभ्यास करने का मौका मिल सका। फिर उसके बाद बारिश हो गई जिसके कारण आगे का अभ्यास ना हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed