फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   We will change World Cup history against team India: Shahid Afridi.

वर्ल्ड कप से पहले अफरीदी ने टीम इंडिया पर खेला माइंडगेम

Fri, 02 Jan 2015 11:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Jan 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
We will change World Cup history against team India: Shahid Afridi.

पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने साल 2014 के अंतिम हफ्ते में यह कहकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था कि अगले साल यानी 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे, जबकि वह क्रिकेट के सीमित ओवरों के मुकाबले में अच्छा खेल रहे हैं।

विज्ञापन


उनका यह फैसला प्रशंसकों को चौंका गया क्योंकि कुछ दिन पहले तक वह पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी करने की बात कर रहे थे और खुद वर्ल्ड कप में टीम का कप्तान बनना चाहते थे। लेकिन पीसीबी ने मिस्बाह उल हक को वर्ल्ड कप के लिए कप्तान चुनकर अफरीदी की योजना पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ट्वंटी-20 टीम के कप्तान अफरीदी ने अगले महीने से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप से पहले माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया है क्योंकि पाकिस्तान का क्रिकेट के इस महाकुंभ में पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम भारत से है। वर्ल्ड कप में पाक आज तक भारत से कोई मैच नहीं जीत सका है, यानी की टीम इंडिया अभी तक अजेय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप का इतिहास बदल देंगे'

We will change World Cup history against team India: Shahid Afridi.

पूर्व कप्तान और आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने नए साल के अवसर पर कहा कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्‍तान के बीच इतिहास बदल जाएगा। भारत और पाकिस्तान भारतीय उपमहाद्वीप की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं और वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं और सभी में टीम इंडिया को ही जीत मिली है।

दोनों के बीच ये भिड़ंत 1992, 1996, 1999, 2003 और 2011 में हुए हैं। 2011 में दोनों के बीच भिड़ंत सेमीफाइनल मुकाबले में हुई थी जिसमें भारत यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा और 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा।

लेकिन अब इस पाक के धाकड़ बल्‍लेबाज का मानना है कि उनकी टीम भारत को चुनौती देने और हराने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "मैं सोचता हूं कि अब तक भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अजेय रहा है और 2015 में टूर्नामेंट में भारत-पाक के बीच मैच का परिणाम बदलना चाहिए। हम पहले ही मैच में भारत के खिलाफ इतिहास को बदल देंगे।"

वर्ल्ड कप के दावेदारों में टीम इंडिया नहीं

We will change World Cup history against team India: Shahid Afridi.

पाकिस्‍तान के धाकड़ बल्‍लेबाज शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड कप के प्रवल दावेदारों में 4 टीमों को रखा है और दिलचस्प है कि इसमें उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को शामिल नहीं किया है। टीम इंडिया इस बार अपना खिताब बचाने उतरेगी।

उन्होंने कहा, "मेरे विचार में ऑस्ट्रेलिया अपने घर में बेहद मजबूत दावेदार होगी जबकि न्यूजीलैंड भी बड़ी चुनौती बन सकती ‌है क्योंकि अगर वे यूएई में पाकिस्तान जैसी टीम को मात दे सकते हैं तो अपने घरेलू मैदान पर दूसरी टीमों को परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका भी वर्ल्ड कप जीतने के दावेदारों में शामिल हैं।"

पाकिस्तान ने 1992 में पहली और आखिरी बार वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ही जीता था। इस लिहाज से उन्हें  उम्‍मीद है कि पाक टीम एक बार कंगारुओं की धरती पर विजयी पताका लहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed