फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'We Miss You', Fans Want Pujara and Rahane back In Indian Test Team For Border-Gavaskar Trophy

Team India: 'हम आप दोनों को मिस कर रहे', बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पुजारा-रहाणे को टीम में चाहते हैं फैंस

Mon, 04 Nov 2024 04:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Nov 2024 04:56 PM IST
सार

गिल, राहुल और सरफराज ने हाल फिलहाल में टेस्ट में कुछ बड़ी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन तीनों कंसिस्टेंट नहीं रह पाए हैं। सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 150 रन बनाए, लेकिन सीरीज की बाकी पांच पारियों में कोई खास योगदान देने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
'We Miss You', Fans Want Pujara and Rahane back In Indian Test Team For Border-Gavaskar Trophy
पुजारा और रहाणे - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 147 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना की है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ फैंस ने सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी निशाना साधा है। फैंस पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी की नाकामी देख हैरान रह गए और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम में चुनने की मांग की है।
विज्ञापन

 

रविवार को सोशल मीडिया पर भारत में #BringBackPujara और #BringBackRahane ट्रेंड कर रहे थे। फैंस का मानना है कि पुजारा और रहाणे की अनुपस्थिति में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का कोई मौका नहीं है। विराट कोहली की अनुपस्थिति में, रहाणे ने 2020-21 सीरीज के दौरान भारत को 2-1 से जीत दिलाई थी, जबकि पुजारा 2018-19 सीरीज में शीर्ष स्कोरर रहे थे। 36 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2020-21 की सीरीज के सभी चार मैचों में भी खेला था और गाबा में खेले गए चौथे टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों को पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह शुभमन गिल और केएल राहुल/सरफराज खान को क्रमशः नंबर तीन और पांच पर बल्लेबाजी करने को कहा गया था। गिल, राहुल और सरफराज ने हाल फिलहाल में टेस्ट में कुछ बड़ी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन तीनों कंसिस्टेंट नहीं रह पाए हैं। सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 150 रन बनाए, लेकिन सीरीज की बाकी पांच पारियों में कोई खास योगदान देने में नाकाम रहे। गिल का भी कुछ ऐसा ही हश्र हुआ था। 25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2024 में अब तक खेले गए 10 टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाए हैं, लेकिन वह तीन मौकों पर शून्य पर भी आउट हुए हैं। अब फैंस पुजारा और रहाणे की वापसी चाहते हैं। देखें सोशल मीडिया पर आ रहीं प्रतिक्रियाएं...




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed