फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC: Pat Cummins said- As soon as Kohli was out, there was silence like a library in the stadium

WC: कमिंस ने फिर जख्मों पर नमक छिड़का, कहा- कोहली के आउट होते ही स्टेडियम में लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा छा गया था

Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
सार

कमिंस ने ‘द ऐज’ से बातचीत में कहा,‘फाइनल में कोहली का विकेट गिरने के बाद हम घेरा बनाकर खड़े थे जब स्टीव स्मिथ ने कहा कि भीड़ को सुनो। हमने देखा कि एक लाख भारतीय एकदम खामोश थे। लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा था। यह पल लंबे समय तक याद रहेगा।’

विज्ञापन
WC: Pat Cummins said- As soon as Kohli was out, there was silence like a library in the stadium
पैट कमिंस ने कोहली को आउट किया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर विश्व कप फाइनल के दौरान विराट कोहली का विकेट गिरते ही मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों में ऐसा सन्नाटा छा गया मानो वह किसी लाइब्रेरी में हो। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार वनडे विश्व कप जीता। कइयों का मानना है कि कमिंस की गेंद पर कोहली का आउट होना मैच का निर्णायक पल था।
विज्ञापन


कमिंस ने ‘द ऐज’ से बातचीत में कहा,‘फाइनल में कोहली का विकेट गिरने के बाद हम घेरा बनाकर खड़े थे जब स्टीव स्मिथ ने कहा कि भीड़ को सुनो। हमने देखा कि एक लाख भारतीय एकदम खामोश थे। लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा था। यह पल लंबे समय तक याद रहेगा।’
विज्ञापन


बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘ ट्रॉफी जीतने के लिए काफी मेहनत लगती है। सभी प्रारूपों में खिताब जीतना दिखाता है कि हमारे पास कितने शानदार कोच और खिलाड़ी हैं।’ उन्होंने कहा , ‘ यह 11 खिलाड़ियों के साथ संभव नहीं है। इसके लिए 25 अच्छे खिलाड़ी चाहिए होते हैं। इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ताकत का पता चलता है और खिलाड़ियों की जीत की भूख का भी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप फाइनल में जब पैट कमिंस ने विराट कोहली को आउट किया तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख 30 हजार दर्शकों में एकदम से खामोशी छा गई थी। ऐसा लगा था कि मैदान में कोई नहीं बैठा है। समर्थकों की इस चुप्पी का पैट कमिंस ने मजाक उड़ाया है और भारतीय फैंस के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए कहा कि विराट के आउट होने पर दर्शकों की खामोशी मैच के सबसे शानदार पल में से एक था।

विराट 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और मैदान पर सेट हो चुके थे। कमिंस की एक अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर विराट ने कवर्स की ओर मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्टंप्स पर जा लगी। कमिंस से पूछा गया कि विराट के आउट होने पर जो माहौल था वह क्या सबसे शानदार मोमेंट था? तो इस पर कमिंस ने कहा, 'हां, मुझे ऐसा लगता है।' कमिंस ने कहा कि उस वक्त जो शांति छाई थी, उसे बर्दाश्त करने में हमें कुछ क्षण लग गए थे। जब विराट बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि यह उन दिनों में से एक है जब विराट शतक लगाएंगे जैसे की वह हमेशा से करते रहे हैं।


कमिंस ने कहा, 'मुझे इस विश्व कप में फिर से वनडे से प्यार हो गया। मुझे लगता है कि ऐसे टूर्नामेंट में हर खेल मायने रखता है। द्विपक्षीय सीरीज में परिस्थितियां अलग होती हैं। मेरा मतलब है विश्व कप का इतना शानदार इतिहास है, मुझे यकीन है कि यह लंबे समय तक बना रहेगा।' मार्च में भारत दौरे के दौरान कमिंस ने अपनी मां को खो दिया, जिसके कारण उन्हें दौरे को छोटा करना पड़ा था। वह वापस लौटे और फिर देश को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब दिलाया, प्रतिष्ठित एशेज हासिल की और अब वह हासिल किया जिसे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed